फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The festival Chief Minister Akhilesh Yadav reached Prayagraj, the supporters welcomed strongly

पूर्व सीएम अखिलेश यादव बोले- यह योगी सरकार का अंतिम बजट साबित होगा

Mon, 22 Feb 2021 09:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 Feb 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
The festival Chief Minister Akhilesh Yadav reached Prayagraj, the supporters welcomed strongly
prayagraj news : प्रयागराज पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव। - फोटो : prayagraj

प्रयागराज पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि योगी सरकार का यह अंतिम बजट साबित होगा। चाह कर भी वह अगला बजट अब नहीं पेश कर पाएंगे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की राजनीति से देश को भारी नुकसान हो रहा है। जनता को इसके लिए आगे आना चाहिए।  

विज्ञापन


घूरपुर के बसवार में निषादों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई को लेकर पूरे प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस की प्रियंका गांधी के बाद सोमवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर सरकार पर हमले बोले। उन्होंने प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर निषादों, मल्लाहों को नई नाव दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सबसे पहले सपा के कार्यकर्ताओं ने ही निषादों को उठाया था। पुलिस ने सिर्फ नांव नहीं तोड़ी है, उनके जीविका के साधन पर चोट किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज जो लोग सरकार का हिस्सा हैं विधानसभा चुनाव के पहले सपा का हिस्सा होंगे। भाजपा के कई बड़े नेता समाजवादी पार्टी के संपर्क में हैं। शीघ्र ही उन्हें सपा की सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बंद कमरे में दिग्गजाें संग 2022 की रणनीति पर चर्चा

The festival Chief Minister Akhilesh Yadav reached Prayagraj, the supporters welcomed strongly
prayagraj news : प्रयागराज पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव। - फोटो : prayagraj
सपा नेता सलीम शेरवानी के आवास पर एक घंटा से भी अधिक समय तक रुके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कई चर्चाओं को जन्म दे गए। दूसरे दलों के कई वरिष्ठ नेताओं तथा अन्य प्रमुख लोगों ने बंद करने में उनसे मुलाकात की। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि चौंकाने वाले कई प्रमुख लोगों के पार्टी में शामिल होने की जल्द ही घोषणा हो सकती है। चुनाव नजदीक आने के साथ सत्ताधारी दल के कई नेताओं के सपा में शामिल होने के अखिलेश यादव के संकेत को भी इस बैठक से जोड़कर देखा जा रहा है।

अखिलेश यादव ने सलीम शेरवानी के आवास पर एक-एक करके कई लोगों से मुलाकात की। इनमें नेताओं के अलावा प्रोफेसर्स, अधिवक्ता समेत कई अन्य प्रमुख लोग शामिल रहे। बताया जा रहा है कि उन्होंने पार्टी में आस्था दिखाई है। हालांकि, उनकी भी कुछ शर्तें होने की बात कही जा रही है। बैठक के दौरान मौजूद रहे साद केशरवानी ने संपर्क करने वालों के बारे में कुछ भी बोलने से मना कर दिया लेकिन इतना जरूर कहा कि  जल्द ही बड़ी घोषणा हो सकती है। अखिलेश यादव ने चुनिंदा नेताओं तथा अन्य लोगों के साथ बैठक में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की।

 

The festival Chief Minister Akhilesh Yadav reached Prayagraj, the supporters welcomed strongly
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को सुबह प्रयागराज पहुंचे। यहां पासपोर्ट पर सपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया गया। पूर्व सीएम अखिलेश यादव का पूर्व केंद्रीय मंत्री और सपा के वरिष्ठ नेता सलीम शेरवानी के घर पर कार्यक्रम है।

उनके आगमन की सूचना का जिला प्रशासन के पास दो दिन पहले ही आ गया था। पासपोर्ट से लेकर सलीम शेरवानी के सिविल लाइंस स्थित सरोजनी नायडू मार्ग तक बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। आवास पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।

ऋचा, अदील के घर पहुंचे अखिलेश

The festival Chief Minister Akhilesh Yadav reached Prayagraj, the supporters welcomed strongly
prayagraj news : सपा मुखिया को श्रीद्भागवत गीता भेंट करतीं सपा नेत्री ऋचा सिंह। - फोटो : prayagraj
सोमवार को शहर में आए अखिलेश यादव इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह और पूर्व उपाध्यक्ष अदील हमजा के आवास पर भी गए। ऋचा सिंह की माताजी का कुछ समय पहले निधन हो गया था। अखिलेश ने उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। अखिलेश यादव ने अदील हमजा को किसान आंदोलन के समर्थन तथा अन्य मुद्दों पर संघर्षों के लिए बधाई दी। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तथा युवा मौजूद रहे। सपा नेता ने उनसे विधानसभा चुनाव में पार्टी को जिताने केलिए पूरी शक्ति से जुट जाने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed