फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The fame of Shringverpur Dham is spreading far and wide due to the Ramayana fair

Prayagraj News: रामायण मेले से दूर-दूर तक बढ़ रही शृंग्वेरपुरधाम की कीर्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The fame of Shringverpur Dham is spreading far and wide due to the Ramayana fair
श्रृंग्वेरपुर धाम में पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेले में सांसद प्रवीण पटेल को अंगवस्त्रम एवं - फोटो : samvad
रामायण मेले जैसे आयोजनों से शृंग्वेरपुरधाम की कीर्ति दूर-दूर तक फैल रही है। ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। यह बातें सांसद प्रवीण पटेल ने कहीं। मौका था 36वें राष्ट्रीय रामायण मेले के शुभारंभ का। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय व श्रद्धालु उपस्थित रहे। इसके बाद शाम से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व कथाएं शुरू हुईं।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि धाम का विकास निरंतर हो रहा है। करोड़ों की योजनाएं मूर्तरूप ले रही हैं। यह सौभाग्य का विषय है कि फूलपुर संसदीय क्षेत्र में ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं जो विश्वस्तरीय हैं। इस मौके पर फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने कहा कि धाम के विकास में नित नए कीर्तिमान गढ़ जा रहे हैं। यहां के विकास को मुख्यमंत्री योगी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का स्वयं का जुड़ाव है इसलिए धन की कमी आड़े नहीं आएगी।
विज्ञापन

इसके पूर्व राज्य सूचना आयुक्त पीएन द्विवेदी ने कहाकि आज समाज और परिवार में मानस कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता है, इसी से समाज में संस्कार और संस्कृति का सही समावेश हो पाएगा। समारोह को विनोद ओझा, उपाध्यक्ष सियाराम सरोज, गोपाल राय, जेएन यादव आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामायण मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ बालकृष्ण पाण्डेय एवं संचालन उमेशचंद्र द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम मेें साप्ताहिक गंगा आरती के संयोजक कृष्णचंद्र पाण्डेय, संयुक्त मंत्री अमित द्विवेदी, बलराम सिंह, ओम द्विवेदी, मुन्ना सोनी, राकेश मोदनवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार्यों ने कराई गंगा आरतीआचार्यों ने मंत्रोच्चार के साथ गंगा पूजन और गंगा आरती कराई। गंगा पूजन काशी सुमेरु पीठाधीश्वर स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने किया। इस मौके पर गऊघाट आश्रम के महंत जयराम दास जी महाराज, रंगरामानुजाचार्य स्वामी शांडिल्य जी महाराज, महंत राघवदास जी महाराज, निर्मल बाबा, कृष्णचंद्र पाण्डेय, क्षेत्र पंचायत सदस्य रामचंद्र फौजी, तन्मय द्विवेदी, ओम द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

श्रृंग्वेरपुर धाम में पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेले में सांसद प्रवीण पटेल को अंगवस्त्रम एवं

श्रृंग्वेरपुर धाम में पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेले में सांसद प्रवीण पटेल को अंगवस्त्रम एवं- फोटो : samvad

श्रृंग्वेरपुर धाम में पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेले में सांसद प्रवीण पटेल को अंगवस्त्रम एवं

श्रृंग्वेरपुर धाम में पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेले में सांसद प्रवीण पटेल को अंगवस्त्रम एवं- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed