फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The excitement aroused was workers flocked to the circuit house

एयरपोर्ट से सर्किट हाउस तक उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

Sun, 01 May 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 01 May 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
The excitement aroused was workers flocked to the circuit house
वरुण गांधी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सुल्तानपुर से भाजपा सांसद वरुण गांधी को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में शनिवार को गजब सा उत्साह रहा। दिल्ली से फ्लाइट से इलाहाबाद पहुंचते ही एयरपोर्ट पर भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहां से दर्जनों वाहन के काफिले के साथ वरुण सर्किट हाउस पहुंचे। लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद शायद यह पहला मौका था कि जब सड़कों पर इतनी संख्या में भाजपा के युवा कार्यकर्ता दिखे। इस वजह से कई जगह आज जाम की स्थिति हो गई। सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ से स्थिति बिगड़ गई। वरुण से हाथ मिलाने एवं फोटो खिंचाने को लेकर वहां भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। इस दौरान वहां गैलरी में रखे कई गमले टूट गए। इतना ही नहीं मुख्य हॉल के दरवाजे में लगा शीशा भी टूट गया। इससे कुछ कार्यकर्ताओं को चोट भी लगी।
विज्ञापन


बम्हरौली एयरपोर्ट पर भाजपा नगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय, देवेंद्र नाथ मिश्र, नर सिंह, शैलेंद्र मिश्र आदि ने वरुण गांधी को रिसीव किया। यहां काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता पहले ही पहुंच गए। यहां से कई गाड़ियों का काफिला निकला। रास्ते भर पार्टी कार्यकर्ता वरुण गांधी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर नारेबाजी करते रहे। जुलूस की शक्ल में सर्किट हाउस पहुंचने के बाद कार्यकर्ता वरुण की एक झलक पाने के लिए उतावले हो गए।
विज्ञापन


इस आपाधापी में वहां मुख्य हॉल के दरवाजे का शीशा एवं गैलरी तथा सीढ़ियों में रखे गमले टूट गए। कार्यकर्ताओं को काबू में करने के लिए पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहां भीड़ देखकर वरुण काफी देर तक कार्यकर्ताओं के साथ सर्किट हाउस के लॉन में ही बैठे रहे। इस दौरान यहां अधिवक्ता विष्णु पांडेय, डॉ. राकेश दूबे, आनंद सोनकर, रईश शुक्ला, रितेश मिश्र, अमित मालवीय, चंद्रशेखर ओझा, आशुतोष धवल, रामानुज शुक्ला, राजू राय, हरि नारायण शुक्ला, विकास पटेल, अनुराग पटेल, तहसीन अहमद, हमीदा बानो, मो. असद, नमामि गंगे समिति के राजेश शर्मा, विनोद पांडेय आदि ने स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद वरुण गांधी रविवार को इलाहाबाद के यमुनापार की बारा, कोरांव एवं मेजा विधानसभा क्षेत्र के चार किसानों को एक-एक लाख का चेक देंगे। इसके पूर्व वे सुबह 7.15 बजे एमएलसी डॉ. यज्ञदत्त शर्मा के मीरापुर स्थित आवास जाएंगे। सुबह नौ बजे वे नैनी जेल में बंद पूर्व विधायक उदयभान करवरिया से मुलाकात करेंगे। अभी हाल ही में हुए पूर्व विधायक करवरिया की मां के निधन पर वरुण गांधी अपनी शोक संवेदना भी व्यक्त करेंगे। 

 इलाहाबाद में वरुण गांधी के कार्यक्रम से शनिवार को पार्टी के कई नेता गायब रहे। शहर में होने के बावजूद भी पार्टी के स्थानीय स्तर पर कई बड़े नामों की गैरमौजूदगी को लेकर आज तमाम चर्चाएं रहीं। इस दौरान वे नेता मुख्य रूप से गायब रहे जो विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदार हैं। हालांकि इन नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के न होने से भी वरुण के स्वागत एवं प्रयाग संगीत समिति में आयोजित संगोष्ठी में कार्यकर्ताओं की काफी भीड़ रही।


वरुण के इलाहाबाद आगमन के बाद आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और सांसद श्यामा चरण गुप्ता एवं उनके समर्थकों की उनसे दूरी चर्चा का विषय रही। इलाहाबाद में होने के बावजूद जिलाध्यक्ष रामरक्षा द्विवेदी भी वरुण गांधी से मिलने नहीं गए। हालांकि पश्चिमी बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी और पूर्व विधायक उदयभान करवरिया के समर्थकों की फौज आज जरूर वरुण की अगुवाई के लिए दिन भर लगी रही। वरुण से मिलने के लिए भदोही, मिर्जापुर, जौनपुर, सुल्तानपुर से भी काफी वाहनों में बैठकर ढेरों समर्थक इलाहाबाद पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed