{"_id":"6954398f3f449e69e807ae74","slug":"the-era-of-fake-voters-in-the-country-will-now-end-keshav-prasad-allahabad-news-c-3-1-ald1020-790860-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में फर्जी वोटरों का युग अब समाप्त होगा : केशव प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में फर्जी वोटरों का युग अब समाप्त होगा : केशव प्रसाद
विज्ञापन
देश में फर्जी वोटरों का युग अब समाप्त होगा। अब फर्जी नहीं, असली मतदाता सांसद, विधायक, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों को चुनेंगे। यह बात डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में ‘अटल एक व्यक्तित्व एक विचारधारा’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में कही।
मुख्य अतिथि केशव प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस, सपा, वामदल, तृणमूल कांग्रेस और उसके सहयोगी दल विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। अटलजी के अधूरे स्वप्न अब मोदीजी पूरा कर रहे हैं।
मनरेगा के नाम में किए बदलाव पर विपक्ष की प्रतिक्रिया पर कहा कि जी राम जी का शब्द आने से सपा और कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है। इस अवसर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष बीके सिंह, महापौर गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौर, पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडे, जिला अध्यक्ष गंगा पार निर्मला पासवान, जिला अध्यक्ष यमुना पार राजेश शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, शशि वार्ष्णेय आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय एमएमए चैंपियन खुशबू निषाद का किया सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय मिक्स मार्शल आर्ट (एमएमए) खिलाड़ी खुशबू निषाद को लेबनान में एमएमए चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित में केशव प्रसाद ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खुशबू ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर न केवल देश बल्कि प्रयागराज व प्रदेश का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। उनकी सफलता समाज की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने भी खुशबू निषाद को शुभकामनाएं दीं। संवाद
छह लेन पुल के निर्माण की धीमी प्रगति से नाराज
डिप्टी सीएम ने मंगलवार को मलाक हरहर से बेली चौराहे तक गंगा नदी पर बन रहे छह लेन पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुल निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए काम में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कार्यदायी संस्था एसपीएस कंस्ट्रक्शन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों से पुल के निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। केशव ने कहा कि इसके बनने से प्रयागराज में और तेजी से विकास होगा। ब्यूरो
बंग समाज ने मांगी कोलकाता के लिए वंदे भारत
बंगाली सोशल एंड कल्चरल एसोसिएशन और जगत तारन गोल्डन जुबिली स्कूल के शिक्षकों ने मंगलवार को रवींद्रालय प्रेक्षागृह में डिप्टी सीएम का अभिनंदन किया गया। बंग समाज ने उन्हें कई प्रस्ताव सौंपे। इसमें मुख्य रूप से बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की मूर्ति की स्थापना, प्रयागराज से कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा और वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शामिल है। साथ ही बंगाली शिक्षण संस्थाओं की समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। डिप्टी सीएम ने प्रस्ताव पर विचार करने का आश्वासन दिया। संवाद