फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The emphasis is on increasing the service work of the Sangh

RSS Executive Meet : संघ का सेवा कार्यों को बढ़ाने पर बल, सबका है संघ, यह संदेश देने पर जोर

Mon, 17 Oct 2022 09:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 17 Oct 2022 09:45 PM IST
सार

संघ प्रमुख मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले की मौजूदगी  में तमाम सेवा कार्यों पर चर्चा हुई। दरअसल कोराना काल में भी संघ के स्वयंसेवकों द्वारा दवा की आपूर्ति, ऑक्सीजन, भोजन वितरण, रक्तदान एवं लोेगों का अंतिम संस्कार करवाने में अमूल्य योगदान दिया गया।

विज्ञापन
The emphasis is on increasing the service work of the Sangh
Prayagraj News : राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अगले एक वर्ष के दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपने सेवा कार्यों को ज्यादा से ज्यादा विस्तार देगा। वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के पूर्व संघ अपने सेवा कार्यों के जरिए यह संदेश देने का भी प्रयास करेगा कि वह बिना किसी भेदभाव हर जाति एवं धर्म के लोगों के साथ है। संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में सेवा कार्य को लेकर भी पदाधिकारियों ने विचार विमर्श किया।

विज्ञापन



संघ प्रमुख मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले की मौजूदगी  में तमाम सेवा कार्यों पर चर्चा हुई। दरअसल कोराना काल में भी संघ के स्वयंसेवकों द्वारा दवा की आपूर्ति, ऑक्सीजन, भोजन वितरण, रक्तदान एवं लोेगों का अंतिम संस्कार करवाने में अमूल्य योगदान दिया गया। इस वजह से संघ के सेवा कार्यों पर आधारित ‘वयम् राष्ट्रांग भूता’ शीर्षक कॉफी टेबल बुक का प्रकाशन कर उसे संघ के सभी प्रांतों के 4179 लोगों को भेंट किया गया।

विज्ञापन

इसी  आधार पर आगे भी सेवा कार्य का दायरा किस तरह से बढ़ाया जाए, उसे लेकर संघ पदाधिकारियों ने प्रयागराज के गौहनियां में लंबा मंथन किया। कोरोना की वजह से जिन परिवारों पर आर्थिक  संकट आया, उनकी मदद कैसे की जाए, उसे लेकर एक व्यापक स्तर पर संबंधित लोगों की मदद किए जाने की  बात कही गई। ऐसे लोगों की सहायता करने के लिए स्वयंसेवक समाज के सहयोग के साथ योजना बनाकर आगे बढ़े, उस पर भी विचार विमर्श किया गया। 

मतांतरण रोकने की पहल करेगा संघ 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले  ने पिछले माह झारखंड की राजधानी रांची में हुए कार्यक्रम में मतांतरण के नाम पर हिंदू समाज को कमजोर करने की बात कही थी। उनके इस कथन के बाद प्रयागराज में आयोजित अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के दूसरेे दिन मतांतरण पर भी पदाधिकारियों ने चर्चा की। यहां चर्चा हुई कि  केंद्र की सरकार अनसुलझे समस्याओं को सुलझाने में लगी है, परंतु देश के अंदर कुछ शक्तियां ऐसी है जो हिंदू समाज को कमजोर करने के लिए तोड़ने में लगी है।


वैसी शक्तियों को बाहर से भी समर्थन मिल रहा है। इसके लिए कहीं मतांतरण का सहारा लेकर हिंदू समाज को कमजोर किया जा रहा है तो कहीं मनोबल तोड़ने के लिए हिंसा का सहारा लिया जा रहा है। फिलहाल मतांतरण को रोकने के लिए गांव एवं नगर की सेवा बस्तियों में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने पर बल दिया गया। कहा गया कि इसके लिए महिलाओं को जागरूक किया जाए। ताकि मतांतरण को रोका जा सके। 

विज्ञापन

वात्सल्य परिसर में हर रोज एक घंटे की लग रही है शाखा
अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में शिरकत  करने के लिए आए पदाधिकारियों के लिए  वात्सल्य परिसर में नियमित रूप से शाखा का भी आयोजन हो रहा है। एक घंटे की शाखा में संघ प्रमुख मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, भैय्या जी जोशी आदि नियमित रूप से शिरकत कर रहे हैं। उधर मोहन भागवत का भी यहां रूटीन पूरी तरह से निर्धारित है।


वह नियमित  रूप से सादा भोजन ही कर रहे हैं। यहां नंदिनी नाम की  दृष्टिहीन गाय के दूध का सेवन ही भागवत  कर रहे  हैं। इस गाय की सेवा वहां व्यवस्था में लगे  स्वयंसेवक करते हैं। वहां यहां बिना एसी वाले कमरे  में प्रवास कर रहे हैं। सुबह-शाम वह नियमित रूप से टहलते  भी हैं। उन्हें खाने में भी जो भी दिया जाता है पहले उसकी गहनता से जांच होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed