फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   the electric theft became much due to lock down

लॉकडाउन में बढ़ी कटियामारी

Sun, 19 Apr 2020 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
the electric theft became much  due to  lock down
लॉकडाउन में कटियामारों की बहार आ गई है। कोरोना संक्रमण की वजह से लॉकडाउन में एक तरफ जब सारे उद्योग और छोटे कामधंधे भी ठप हैं, तब फीडरों पर लोड दो गुना से अधिक बढ़ गया है। इस वजह से ट्रांसफारमर जलने लगे हैं। जांच ठप होने और बिजली विभाग की टीम न निकलने की वजह से गर्मी शुरू होते ही कई इलाकों में कटियामारी चरम पर पहुंच गई है। कहा जा रहा है कि यही हाल रहा तो अगले दो महीनों में करोड़ों की चपत लगने से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

सर्वाधिक लाइन लॉस वाले इलाकों में इन दिनों फीडरों पर लोड बढ़ गया है। करेलाबाग, करेली, रामबाग व कल्याणी देवी इलाकों में ताबड़तोड़ ट्रांसफारमर जलने और लाइन ट्रिप होने की सबसे बड़ी वजह कटियामारी बताई जा रही है। लॉकडाउन में इन दिनों जहां घरों से निकलने की भी मनाही है और न आइस फैक्ट्री चल रही है न आटा चक्कियां। तब, फीडरों पर लोड नहीं संभल पा रहा है। अटाला में पिछले हफ्ते भर में तीन ट्रांसफारमर जल गए हैं। इसी तरह करेली, कल्याणी देवी और रामबाग में भी ट्रांसफारमर जलने शुरू हो गए हैं। दिन भर में बार-बार लाइनों पर ट्रिपिंग हो रही है। अफसरों का कहना है कि लॉकडाउन में प्रवर्तन दल की जांच और छापेमारी पूरी तरह बंद है। कनेक्शन भी नहीं काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में लाइन लॉस वाले दो सौ से अधिक फीडरों पर बिजली चोरी बढ़ी है। कटियामारी पर अंकुश लगाना इसलिए भी संभव नहीं हो पा रहा है, क्योंकि बिजली विभाग की टीम बिना पास के नहीं निकल सकती। साथ ही कोरोना संक्रमण की वजह से भी कनेक्शन न काटने के साथ ही जांच स्थगित रखने के लिए कहा गया है। ऐसे में लोग मीटर बाइपास व केबल क्रास करने के साथ कटियामारी कर एसी, फ्रीज धड़ल्ले से चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों सारी गतिविधियां स्थगित कर दी गई हैं। जांच टीमें नहीं निकल रही हैं। इसका फायदा कटियामार उठा रहे हैं। बिजली चोरी बढ़ने से ही फीडरों पर भार अधिक हो रहा है और लाइनें ट्रिप कर जा रही हैं। लॉकडाउन खत्म होने के बाद इसे देखा जाएगा। -ओपी सिंह यादव, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed