{"_id":"68e82899a6968f16ca043de6","slug":"the-educational-details-of-the-up-board-candidates-will-be-revised-from-tomorrow-allahabad-news-c-3-1-ald1020-734196-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरणों में कल से होगा संशोधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरणों में कल से होगा संशोधन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की वर्ष 2026 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए पंजीकृत छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरणों में 11 अक्तूबर से 25 अक्तूबर मध्य रात्रि तक संशोधन किया जा सकेगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in क्रियाशील रहेगी।
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह की ओर से सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआईआएस) को इस बारे में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत छात्र-छात्राओं के विषय/वर्ग, उनके नाम, माता/पिता के नाम में वर्तनी त्रुटि, जेंडर, जाति, फोटो और कक्षा-11 के पंजीकरण में अंकित हाईस्कूल के त्रुटिपूर्ण अनुक्रमांक संशोधित किए जा सकेंगे। इसके साथ ही जाति संशोधन व फोटो अपडेशन भी होगा।
परीक्षार्थियों के इन विवरणों में किसी प्रकार की त्रुटि मिलने पर संबंधित प्रधानाचार्य द्वारा उसे वेबसाइट पर लॉगइन कर निर्धारित समय में संशोधित/अपडेट कराया जाएगा। इसके अलावा ऑफलाइन माध्यम से छात्र/छात्राओं की जन्मतिथि में संशोधन, छात्र/माता/पिता के पूर्ण नाम में संशोधन और छात्र/छात्राओं के विवरण को नियमानुसार डिलीट/रिस्टोर किए जाने संबंधी संशोधन के लिए प्रधानाचार्यों से 31 अक्तूबर तक प्रार्थना पत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
इनमें छात्र का प्रवेश आवेदन पत्र, एसआर रजिस्टर की प्रमाणित प्रति, उपस्थिति पंजिका की प्रमाणित प्रति, परीक्षार्थी का पहचान पत्र, कक्षा नौ या 11 के पंजीकरण कार्ड की प्रतिलिपि, सही प्रविष्टियों से संबंधित हलफनामा, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित टीसी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित टीसी, विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित आवेदन पत्र शामिल हैं। इनका परीक्षण कर आख्या संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को पांच नवंबर तक प्रेषित करनी है।