फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The doubt told the husband that he was cruel, strangled to death

शक ने बताया पति को हैवान, गला दबाकर मार डाला, शव झाड़ियों में फेंका

Mon, 21 Jun 2021 10:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Jun 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
The doubt told the husband that he was cruel, strangled to death
हत्या - फोटो : DEMO Pics

बसवार गांव में रविवार रात शक्की पति कल्लू निषाद ने पत्नी अंगूरा देवी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव घर से कुछ दूर झाड़ियों में छिपा दिया। सुबह लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची तो कल्लू ने पुलिस को बरगलाना शुरू किया कि उसकी पत्नी को किसी ने मार दिया है। बाद में मायके वालों ने उसके खिलाफ तहरीर दी। पूछताछ में कल्लू ने जुर्म कुबूल कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


 बसवार गांव निवासी कल्लू निषाद पत्नी अंगूरा देवी (30) और मां के साथ रहता था। रविवार को उसकी मां किसी रिश्तेदार के घर गई थी। रात कल्लू शराब पीकर आया और अंगूरा से जमकर झगड़ा किया। एक दिन पहले भी दोनों में जमकर झगड़ा हुआ था। सोमवार की सुबह अंगूरा की लाश घर के पास झाड़ियों में मिली। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस कल्लू के पास पहुंची तो वह कहने लगा कि किसी ने उसकी बीवी को मार दिया है। पुलिस अभी पूछताछ कर रही थी कि अंगूरा के मायके वाले भी पहुंच गए।

विज्ञापन

The doubt told the husband that he was cruel, strangled to death
Murder
उन्होंने कल्लू पर हत्या का आरोप लगाया। बताया कि वह रोज अंगूरा को मारता-पीटता था। वह फोन कर सारी बात बताती थी। पुलिस ने कल्लू को पकड़ लिया। उससे पूछताछ शुरू की गई। कल्लू ने पुलिस से बताया कि अंगूरा की हरकतें उसे पसंद नहीं थी। वह उसे किसी से भी बात करने के लिए मना करता था लेकिन अंगूरा उसका कहना नहीं मानती थी। उसे शक था कि अंगूरा किसी से मिलती-जुलती है। इसी कारण रोज झगड़ा होता था। रविवार रात भी झगड़ा हुआ। उसने गुस्से में आकर अंगूरा का गला दबा दिया। उसकी मौत हो गई। डर के मारे उसने शव पास झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।

रोज करता था पत्नी के साथ मारपीट
घूरपुर। कल्लू निषाद बालू मजदूरी करता है। वह प्रतिदिन शराब पीकर घर आता और अंगूरा मारपीट करता। मायके वाले अक्सर कल्लू की मां को उलाहना देते लेकिन शक की वजह से वह हैवान गया था। उसने न तो अपनी मां की बात मानी और न ही ससुराल वालों की। पड़ोसी भी उसे समझाते थे लेकिन कल्लू किसी की बात मानने को तैयार नहीं था।

- आरोपी पत्नी पर शक करता था। शराब पीकर अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। रविवारत रात उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। - सौरभ दीक्षित, एसपी यमुनापार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed