{"_id":"6928ae8c972ae2d10804e802","slug":"the-district-received-projects-worth-rs-4497-crore-at-shringverpur-dham-allahabad-news-c-417-1-man1001-1303-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: शृंग्वेरपुर धाम में जिले को मिली 44.97 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: शृंग्वेरपुर धाम में जिले को मिली 44.97 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
विज्ञापन
श्रृंग्वेरपुर धाम में पर्यटन विकास परियोजनाओं का बटन दबाकर लोकार्पण एवं शिलान्यास करते पर्यटन
शृंग्वेरपुर धाम में बृहस्पतिवार को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने 44.97 करोड़ की 22 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिनमें चार परियोजनाएं शृंग्वेरपुर धाम की हैं। इसमें 31 करोड़ 88 लाख 75 हजार रुपये की 16 परियोजनाओं का लोकार्पण और 13 करोड़ 9 लाख 4 हजार रुपये की 6 परियोजनाओं शिलान्यास किया गया।
तय कार्यक्रम से करीब पौने दो घंटे विलंब से पौने चार बजे पहुंचे पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने रामायण मेला के मुख्य मंच पर आयोजित जनसभा में उपस्थित लोगाें को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में भारत की संस्कृति की कीर्ति फैल रही है। इसको संरक्षित और मजबूत बनाए रखने के लिए मोदी और योगी के हाथों को मजबूत बनाए रखें। उन्होंने कहा कि वह दौर खत्म हो गया है जब मंदिर और राम लीला मैदान को उपेक्षित कर कब्रिस्तान की बाउंड्रीवॉल बनाई जाती थी। जब से योगी सरकार आई है शृंग्वेरपुर धाम में काफी विकास कार्य हुआ है।
उन्होंने कहाकि जिस पावन धरती पर प्रभु श्रीराम और माता सीता के चरण रज पड़े हैं, उस धरती के विकास के लिए मांगने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। मंत्री ने कहा कि कड़ी कानून व्यवस्था के कारण ही योगी को दुनिया बुल्डोजर बाबा के नाम से जानती है। मंत्री ने दावा किया कि जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया उसका लोकार्पण भी भाजपा सरकार ही करेगी। इस दौरान ‘एक जिला-एक उत्पाद’ के तहत मूंज उत्पादन में अच्छा कार्य करने वाली प्रयागराज की महिलाओं को भी सम्मानित किया। साथ ही राष्ट्रीय रामायण मेला-2025 पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी किया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
एक करोड़ की लागत से शृंगी ऋषि आश्रम में लगेगी फसाड लाइट107 लाख की लागत से शृंगी ऋषि आश्रम में फसाड लाइटिंग का कार्य किया जाएगा। 185 लाख की लागत से निषादराज पार्क में म्यूरल आर्ट के कार्य किए जाएंगे। 169 लाख की लागत से धाम क्षेत्र में ग्रामीण पर्यटन अंतर्गत थिमेटिक गेट का निर्माण कार्य तथा निषादराज पार्क के लिए पार्किंग निर्माण कार्य किया जाएगा।
विधायक ने मांगीं दो सड़कें
कार्यक्रम में विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने कहा कि लखनऊ नेशनल हाईवे के कठौआ पुल से शृंग्वेरपुरधाम तक जो वाली और गऊघाट को जोड़ने वाली सड़क का चौड़ीकरण होने से श्रद्धालुओं को धाम तक पहुंचने में आसानी होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ बीके सिंह ने कहा कि जिला पंचायत का खजाना शृंग्वेरपुर धाम के लिए खुला है। तकनीकी समस्याएं है अन्यथा शवदाह गृह भी बना दिया जाए। एमएलसी सुरेंद्र चौधरी व विधायक पूजा पाल ने भी धाम के विकास की बात दोहराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान की। समारोह को संजय द्विवेदी, तुलसीराम सरोज, अमरजीत कुशवाहा, मनोज द्विवेदी, उमेश चंद्र द्विवेदी, सियाराम सरोज, उमेश तिवारी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर विनोद ओझा, बालकृष्ण पाण्डेय, कृष्णचंद्र पाण्डेय, राजेंद्र केसरवानी, सुरेश पटेल, राधाकांत ओझा, तीरथ लाल केसरवानी, रामसूरत मौर्य आदि प्रमुख लोगों के साथ पर्यटन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।