फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   the directorate is ready to give the appointment to asst professors till 15 june

असिस्टेंट प्रोफेसर के चयनितों को 15 तक मिल जाएगी नियुक्ति

Tue, 26 May 2020 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
the directorate is ready to give the appointment to asst professors till 15 june
प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी और असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति विज्ञान के 287 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द ही पूरी जाएगी। सबकुछ ठीक रहा तो चयनितों को 15 जून तक नियुक्ति पत्र भी मिल जाएंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने चयनित अभ्यर्थियों का डाटा वेबसाइट पर अपलोड किए जाने का काम पूरा कर लिया है। निदेशालय ने ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू कराने के लिए एनआईसी को पत्र भेज दिया है। काउंसलिंग का कार्यक्रम इसी माह जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन संख्या 47 के तहत प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में 35 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 पदों पर भर्ती होनी है। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग इनमें से 33 विषयों का अंतिम चयन परिणाम जारी कर चुका है। 31 विषयों के चयनित अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग कराकर उन्हें नियुक्ति भी दी जा चुकी है जबकि दो विषयों हिंदी और राजनीति विज्ञान के चयनितों की काउंससिंग लॉक डाउन के कारण फंसी हुई है। इसके अलावा दो अन्य विषयों समाजशास्त्र और शिक्षाशस्त्र का रिजल्ट भी अटका हुआ है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने अब हिंदी और राजनीति विज्ञान के चयनितों की नियुक्ति प्रक्रिया पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

हिंदी और राजनीति विज्ञान में असिस्टेंट प्रोफेसर के 287 पद हैं। इनमें हिंदी के 166 और राजनीति विज्ञान के 121 पद हैं। निदेशालय ने दस दिन पहले इन पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों से संबंधित डाटा अपलोड करने का काम शुरू किया था, जो अब पूरा हो चुका है। चयनितों के फोन नंबर में संशोधन की प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है। निदेशालय को अब एनआईसी से हरी झंडी लेकर ऑनलाइन काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी करना है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. वंदना शर्मा ने बताया कि काउंसलिंग शुरू कराने के लिए एनआईसी को पत्र भेज दिया गया है। उम्मीद है कि इसी माह काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा और 15 जून तक सभी चयनितों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed