फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The death of three siblings , including fever

बुखार से भाई-बहन समेत तीन की मौत

Tue, 06 Sep 2016 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 06 Sep 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
इलाहाबाद। सैदाबाद के एक ही गांव में वायरल संक्रमण और बुखार की चपेट में आने से भाई-बहन समेत एक बच्ची की मौत हो गई। उनका उपचार परिजन स्थानीय चिकित्सक से करा रहे थे। इसके अलावा गांव के कई लोग संक्रमण के चलते बीमार हैं। तीन मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आननफानन में एक टीम जांच के लिए भेज दी गई है।

सैदाबाद ब्लाक के मुगरसन गांव कई दिनों से वायरल संक्रमण की चपेट में है। इस गांव में रविवार को रोशन कुमार की पुत्री रेखा (17) की बुखार के चलते मौत हो गई थी। फिर सोमवार को उसके बेटे सुनील (12) ने भी इसी के चलते दम तोड़ दिया। एक परिवार में दो बच्चों की मौत से घर में कोहराम मच गया। वहीं संक्रमण के बाद हुए बुखार से इसी गांव के जबर सिंह की पुत्री रत्नी (4) ने भी सोमवार को दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि बच्चों की तबीयत कई दिन से खराब थी। परिजन उनका उपचार पास के किसी डॉक्टर से करा रहे थे। बेहतर उपचार न होने से उनकी मौत हो गई। इसी गांव में कुछ दिन पहले ही वायरल बुखार से पीड़ित एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। स्थानीय लोग लगातार संक्रमण की शिकायत करते रहे लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने ध्यान नहीं दिया। सोमवार की दोपहर पहुंची टीम ने मरीजों को दवा बांटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed