फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The dead body of a youth found hanging from a noose on the roadside, came out of the house angry

सड़क किनारे पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव, घर से निकला था नाराज होकर

Fri, 18 Dec 2020 12:39 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Dec 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a youth found hanging from a noose on the roadside, came out of the house angry
फांसी (सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala
क्षेत्र के अरैल स्थित तपस्वी आश्रम के समीप रहने वाले एक युवक का शव बृहस्पतिवार को घर से कुछ दूर पर सड़क किनारे पेड़ में रस्सी के फंदे से लटकता मिला।  वह बुधवार की रात करीब दस बजे घर से नाराज होकर निकला था। परिवार के लोग सारी रात उसकी खोजबीन कर रहे थे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दया।
विज्ञापन


अरैल के तपस्वी आश्रम (दंडी) के समीप रहने वाले मनोज निषाद का छोटा बेटा अमन निषाद (18) के काम में हाथ बंटाता था। बुधवार की रात में अमन का पिता की दवाई को लेकर भाइयों से विवाद हो गया था। जिससे नाराज अमन रात में करीब दस बजे घर से बिना किसी को कुछ बताए ही चला गया था। उसके पिता मनोज निषाद व अन्य लोग अमन को पूरी रात खोजते रहे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह तपस्वी आश्रम के सामने सड़क के किनारे खड़े पेड़ की डाल में रस्सी के फंदे के सहारे अमन निषाद का शव लटकता हुआ मिला। लोगों ने देखा तो उसके घरवालों को खबर दी। घरवाले पहुंचे और पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अमन के शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पंचायतनामा करके पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। चौकी इंचार्ज अरैल अयोध्या प्रसाद मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया तो खुदकुशी का मामला ही प्रतीत हो रहा है। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed