फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The day-long search went on on the Drummondganj hills of Mirzapur, the body of the sixth student was thrown after killing him

मिर्जापुर के ड्रमंडगंज पहाड़ियों पर दिन भर चली खोजबीन, नहीं मिला हत्या कर फेंका गया छठवीं के छात्र का शव

Fri, 27 Aug 2021 10:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 27 Aug 2021 10:29 PM IST
सार

सरायइनायत में रहने वाले छठवीं कक्षा के छात्र अंकित (12) पुत्र मूलचंद की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। दो अपहरणकर्ता उसे अगवा कर मिर्जापुर स्थित पहाड़ी पर ले गए और फिर शव फेंककर भाग आए थे। फोन से फिरौती की रकम मांगने पर पुलिस ने ट्रेस कर उन्हें पकड़ा तो छात्र की हत्या का खुलासा हुआ था।

विज्ञापन
The day-long search went on on the Drummondganj hills of Mirzapur, the body of the sixth student was thrown after killing him
Prayagraj News : मिर्जापुर के जंगलों में छात्र के शव की खोजबीन करती पुलिस। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

सरायइनातय में अगवा कर मौत के घाट उतारे गए छठवीं कक्षा के छात्र अंकित(12) पुत्र मूलचंद का शव दूसरे दिन भी नहीं मिला। पुलिस मिर्जापुर स्थित पहाड़ी पर दिनभर तलाश में जुटी रही लेकिन कुछ पता नहीं चला। उधर यह बात भी सामने आई है कि हत्या में पकड़े गए एक आरोपी का साला भी शामिल था। जिसके बाद पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया है। फिलहाल सरायइनायत पुलिस के साथ ही एसओजी भी शव की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

The day-long search went on on the Drummondganj hills of Mirzapur, the body of the sixth student was thrown after killing him
Prayagraj News : अंकित (फाइल फोटो)। - फोटो : प्रयागराज

शुक्रवार सुबह एक बार फिर से शव की तलाश शुरू हुई। मौके पर मौजूद थाने की टीम ने दो ग्रुपों मे बंटकर पहाड़ी पर खोजबीन की। इसमें डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली गई लेकिन दिनभर तलाश के बाद भी नतीजा सिफर रहा। हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों ने जिन संभावित जगहों पर शव फेंकने की बात बताई, वहां पहुंचकर टीम ने खोजबीन की। लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ। उधर खोजबीन केदौरान ही आरोपियों से पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि मुख्य आरोपी का साला भी हत्या में शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

The day-long search went on on the Drummondganj hills of Mirzapur, the body of the sixth student was thrown after killing him
Prayagraj News : मिर्जापुर पहाड़ी पर शव की खोजबीन करते पुलिसकर्मी। - फोटो : प्रयागराज
जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे भी हिरासत में ले लिया और साथ लेकर दोपहर बाद मिर्जापुर स्थित घटनास्थल पर पहुंच गई। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। अंधेरा होने पर खोजबीन बंद कर पुलिस टीम पहाड़ी से नीचे उतर आई। सूत्रों का कहना है कि फिलहाल पुलिस टीम को मिर्जापुर में ही कैंप करने को कहा गया है। एसपी गंगापार कुलदीप सिंह ने बताया कि तमाम बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है।

यह था मामला
अंदावा निवासी 12 वर्षीय अंकित 19 अगस्त को दोपहर 3.30 बजे गायब हो गया था। 25 अगस्त को परिजनों के पास अज्ञात नंबर से 30 लाख फिरौती मांगी गई। पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से नंबर ट्रेसकर कोरांव निवासी दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसकी हत्या की बात सामने आई। उनकेबताने पर ही पुलिस शव बरामद करने एक दिन पहले मिर्जापुर पहुंची थी, लेकिन उसे दूसरे दिन भी सफलता नहीं मिल सकी।

रुपयों के लिए किया था अपहरण
सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि उन्होंने रुपयों की लालच में यह वारदात की। दरअसल दोनों का मृतक छात्र के बारा स्थित ननिहाल में आना-जाना था और इसी वजह से छात्र भी उन्हें अच्छी तरह से पहचानता था। पिछले दिनों उन्हें जानकारी मिली कि मृतक छात्र के पिता ने अपनी पैतृक जमीन एक बिल्डर के हाथों 70 लाख में बेची है। जिसके बाद उन्होंने उसके बेटे को अगवा कर फिरौती वसूलने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed