{"_id":"5c2a6f91bdec2257043b843d","slug":"the-culprit-is-powerful-it-will-be-punished","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम केशव बोले, अपराधी कितना भी ताकतवर हो, उसे किया जाएगा दंडित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम केशव बोले, अपराधी कितना भी ताकतवर हो, उसे किया जाएगा दंडित
Tue, 01 Jan 2019 01:05 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 01 Jan 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कुंभ मेला में भाजपा के शिविर का भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर संवाददाताओं से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि योगी सरकार में सुशासन है। प्रदेश में कानून व्यवस्था से किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दी जाएगी। अपराधी कितना भी ताकतवर क्यों न हो, उसे दंडित कराने में कोई कसर नहीं रखी जाएगी।
डिप्टी सीएम ने कहा कि भयमुक्त समाज ही प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इसे बनाए रखने के लिए सरकार सभी जरूरी कदम उठाएगी। केशव ने किला में देवी सरस्वती की प्रतिमा लगाए जाने पर कहा कि गंगा और यमुना के दर्शन हम लोग कर लेते हैं और अब अदृश्य सरस्वती का दर्शन उनकी प्रतिमा के माध्यम से आने वाले दिनों में करेंगे। मेला के नागवासुकी मार्ग स्थित सेक्टर छह में केशव प्रसाद मौर्य ने भूमि पूजन आचार्य चंद्रमौली द्विवेदी और आचार्य रमेश चंद्र शुक्ला के आचार्यत्व में की। इस अवसर पर काशी प्रांत के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि यह शिविर कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को समर्पित रहेगा।
इसमें पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं के रहने एवं खाने की व्यवस्था रहेगी। इसी शिविर में चिंतन शिविर एवं अन्य कार्यक्रम भी होंगे। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, कन्हैयालाल पांडेय, दीपक पटेल, राजू शुक्ला, शशि वार्ष्णेय, सुबोध सिंह, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, रतन दीक्षित, पवन श्रीवास्तव, कुंज बिहारी मिश्र, श्याम चंद्र हेला, वंदना दुबे, मृत्युंजय तिवारी, मनोज कुशवाहा आदि मौजूद रहे।