फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The crook entered the businessman's house, threw the driver off the roof

कारोबारी के घर में घुसे बदमाश, चालक को छत से फेंका

Fri, 20 Mar 2020 01:57 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 Mar 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
The crook entered the businessman's house, threw the driver off the roof
crime scene - फोटो : Twitter
क्षेत्र के मेवालाल बगिया चौराहे पर रहने वाले कारोबारी हेमंत सिंधी के घर में रहने वाला उनका वाहन चालक बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध हालत में छत से नीचे गिर गया। घायल वाहन चालक को पुलिस की मदद से यातायात पुलिस लाइन के समीप स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


मिर्जापुर रोड पर मेवालाल बगिया चौराहे पर ठेकेदार व कारोबारी हेमंत सिंधी का मकान है। हेमंत सिंधी के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह चहारदीवारी फांदकर उनके घर पर दो हथियार बंद बदमाश घुसे और सीधे पहले तल पर पहुंच गए। जहां पर उनका वाहन चालक विपुल मिश्रा (27) निवासी सराय अकिल कौशांबी को असलहे के बल पर बंधक बना लिया। आरोप है कि बदमाशों ने उसे पीटा और तमंचे की बट से उसके सिर पर प्रहार कर दिया।
विज्ञापन


उसके बाद विपुल को छत से नीचे फेंक दिया। हेमंत सिंधी के मुताबिक उनके चालक ने बताया कि दोनों बदमाश उन्हें (हेमंत सिंधी) की हत्या की नियत से आए थे। उन दोनों ने बताया कि उन्हें हेमंत सिंधी की सुपारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वाहन चालक नीचे गिरा और चीखा तो घर में मौजूद लोग बाहर निकले। इस बीच दोनों बदमाश छत के रास्ते से ही चहारदीवारी फांदकर भाग निकले। उसके बाद घायल विपुल को अस्पताल ले जाया गया और हेमंत सिंधी ने लिखित तहरीर दी। जिसमें बताया कि बदमाशों का एक मोबाइल गिर गया है। जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed