{"_id":"6394634a3655c547416ae9df","slug":"the-court-stayed-the-transfer-of-the-constable-who-made-the-video-of-bad-food-viral-asked-the-government-to-a","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : सिपाही मनोज कुमार के तबादले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, कैंटीन में खराब खाने का वीडियो किया था वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : सिपाही मनोज कुमार के तबादले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, कैंटीन में खराब खाने का वीडियो किया था वायरल
Sat, 10 Dec 2022 04:15 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 10 Dec 2022 04:15 PM IST
सार
पुलिस कैंटीन में खराब खाने का वीडियो वायरल करने वाले सिपाही मनोज कुमार के तबादले पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। इस मामले में कोर्ट ने राज्य सरकार से चार सप्ताह में जवाब मांगा है। फिरोजबाद में तैनात सिपाही मनोज कुमार ने खराब खाने का वीडियो वायरल कर दिया था।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद के पुलिस मेस में खराब खाने का वीडियो वायरल करने वाले पुलिस कांस्टेबल मनोज कुमार के फिरोजाबाद से गाजीपुर किए गए तबादले पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने मामले में राज्य सरकार से चार सप्ताह में जवाब मांगा है। इस मामले की अगली सुनवाई 28 फरवरी 2023 को होगी।
विज्ञापन
यह आदेश जस्टिस पंकज भाटिया ने पुलिस कांस्टेबल मनोज कुमार की याचिका पर दिया है। फिरोजाबाद में तैनात इस कांस्टेबल ने खराब खाने का वीडियो वायरल किया था। इसके बाद कांस्टेबल का गाज़ीपुर तबादला कर दिया गया था। याची कांस्टेबल के अधिवक्ता विजय गौतम एवं अतिप्रिया गौतम का कहना था कि याची सिपाही को अनावश्यक परेशान करने की नीयत से उसका तबादला गाजीपुर किया गया है।
विज्ञापन
कहा गया कि खराब खाने को लेकर जो वीडियो वायरल हुआ था, उस घटना में सिपाही की कोई गलती नहीं थी। उसने सत्य को उजागर किया था। इस कारण दुर्भावना से किया गया तबादला गलत है।
विज्ञापन