फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The couple's son missing teacher found

शिक्षक दंपति का लापता पुत्र बरामद

Sun, 16 Oct 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 16 Oct 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
The couple's son missing teacher found
allahabad
इलाहाबाद। जंक्शन के प्लेटफार्म से तीन रोज पहले शिक्षक दंपति के लापता बेटे उत्कर्ष को जीआरपी ने बरामद कर लिया है। वह दशहरे की छुट्टी के बाद माता-पिता के साथ वापस झारखंड नही जाना चाहता था इसलिए प्लेटफार्म पर खड़ी दूसरी ट्रेन में बैठकर देहरादून चला गया था। वहां से वह शनिवार को लौटा तो तलाश में जुटी रेलवे पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। परिवार के लोग उसे अपने साथ फाफामऊ में घर ले गए।
विज्ञापन

रमाकांत त्रिपाठी और उनकी पत्नी झारखंड के गुमला जिले में केंद्रीय स्कूल में शिक्षक हैं। यहां शांतिपुरम फाफामऊ में उन्होंने मकान बनवाया है। रमाकांत के भाई भी यहीं रहते हैं। दशहरा की छुट्टियों में शिक्षक दंपति अपने 13 वर्षीय बेटे उत्कर्ष के साथ फाफामऊ आए थे। 12 अक्तूबर को वे झारखंड लौटने के लिए जंक्शन पहुंचे। वे प्लेटफार्म नंबर छह पर थे तभी उत्कर्ष कोई किताब खरीदने की बात कहकर स्टाल की तरफ गया तो लापता हो गया। दो दिन तक खोजबीन के बाद शुक्रवार को शिक्षक रमाकांत ने जीआरपी थाने में बेटे के गायब होने का केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर जीआरपी मनोज सिंह ने बताया कि उत्कर्ष शनिवार को प्लेटफार्म नंबर नौ पर मिल गया। उसने बताया कि वह माता-पिता से अलग होने के बाद प्लेटफार्म पर खड़ी नौचंदी एक्सप्रेस में बैठकर देहरादून चला गया था। वहां पहुंचने पर वह घबराया तो उसी ट्रेन से लौट भी आया। उत्कर्ष को समझाया गया कि आइंदा ऐसी हरकत नहीं करे। पिता समेत परिवार के लोग आकर उसे जीआरपी थाने से घर ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed