फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The country will progress only after the end of casteism

जब तक जातिवाद समाप्त नहीं होगा तब तक देश तरक्की नहीं कर सकता : बघेल

Sat, 15 Feb 2020 01:50 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Feb 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
The country will progress only after the end of casteism
भूपेश बघेल - फोटो : फाइल फोटो

क्रांतिकारी अधिवक्ता संघ, पूर्वांचल दलित अधिकार मंच एवं एनिहिलेशन ऑफ कास्ट सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन विज्ञान परिषद में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश कुमार बघेल ने कहा कि जब तक जातिवाद समाप्त नहीं होगा तब तक देश तरक्की नहीं कर सकता है। 

विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि पूर्व आईएएस अधिकारी केसी सरोज ने कहा कि देश का संविधान खतरे में है। उसको बचाने के लिए सभी लोग मिलकर प्रयास करें और अपने घर में संविधान को पवित्र पुस्तक की तरह रखें। मुंबई से आए देवेंद्र यादव ने कहा कि निचले तबके को जागरूक होने की जरूरत है। यह तबका जागरूक होगा तो पाखंड और अंधविश्वास दूर होगा।
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पी इस्टालिन, एनएनआईटी के प्रो. अजय भारतीय, पंजाब के आरके पाल, मुंबई के शिव शंकर यादव, महाराष्ट्र के राम भरोसे मौर्या, हृदय राम मौर्या, बशारद खान, कमलेश चौधरी, पूनम मौर्या, लाल प्रताप यादव, सुशील कुमार यादव, ओपी लाल, नाथू राम बौद्ध, कमला प्रसाद सिंह, ओमपाल सिंह, आशीष कुमार यादव, विनीता सरोज आदि ने अपनी बात रखी। संचालन इविवि प्रो. विक्रम और धन्यवाद ज्ञापन धीरेंद्र यादव ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed