{"_id":"671444f78b975d46f20844b7","slug":"the-cooperation-of-the-people-of-prayag-has-always-been-at-the-top-in-mahakumbh-allahabad-news-c-3-1-ald1024-481558-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाकुंभ में प्रयागवासियों का सहयोग हमेशा रहा अव्वल : चंपत राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकुंभ में प्रयागवासियों का सहयोग हमेशा रहा अव्वल : चंपत राय
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने कहा कि संगम के कारण ही प्रयागराज शहर की विशेष पहचान है। यहां लगने वाले कुंभ और महाकुंभ में प्रयागवासियों का सहयोग हमेशा अव्वल रहा है। इस वर्ष के महाकुंभ में कई धार्मिक आयोजन होने हैं, जिनमें समाज का सहयोग अपेक्षित है। चंपत राय ने यह विचार विहिप प्रयाग दक्षिण के अध्यक्ष संजय गुप्ता के आवास पर आयोजित बैठक में व्यक्त किए।
उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ की सफलता के लिए प्रतिष्ठित व्यवसायियों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि महाकुंभ न केवल देश का, बल्कि वैश्विक स्तर का धार्मिक आयोजन है। इसमें पूरी दुनिया से श्रद्धालु आते हैं। तमाम राज्यों एवं विदेशों में रहने वाले साधु-संतों का दर्शन करने के लिए हम अलग-अलग स्थानों पर जाते हैं, वह सभी इस पवित्र अवसर पर प्रयागराज की संगम भूमि पर एकत्र होते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार महाकुंभ में विश्व हिंदू परिषद की ओर से भी अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समाज से अपेक्षा की जाती है कि वे इस महापर्व के आयोजन में अपना सहयोग प्रदान करें।
चंपत राय ने सभी से इस महाकुंभ को दिव्य और सफल बनाने के लिए योगदान देने का आग्रह किया। बैठक में विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र, काशी प्रांत अध्यक्ष केपी सिंह, सुरेश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, रविंद्र मोहन आदि मौजूद रहे।