{"_id":"6aff5d00a9140bdbd50827e8","slug":"the-commission-will-now-verify-applications-and-certificates-via-digilocker-allahabad-news-c-3-ald1020-1021037-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: आयोग अब डिजिलॉकर से कराएगा आवेदन व प्रमाण-पत्रों का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: आयोग अब डिजिलॉकर से कराएगा आवेदन व प्रमाण-पत्रों का सत्यापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) प्रतियोगी छात्रों की सहूलियत के लिए बड़ा बदलाव करने जा रहा है। सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के आवेदन व प्रमाण पत्र डिजिटल मोड में किए जाने का निर्णय लिया गया है।
सभी प्रमाण पत्रों का सत्यापन डिजिलॉकर से खुद ही हो जाएगा। यदि कोई अभ्यर्थी सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करता है तो वह सीधे डिजिलॉकर से कनेक्ट होगा और सभी शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन आसानी से होगा सकेगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत ने बृहस्पतिवार को बताया कि छह महीने बाद केवल डिजिटल माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
सभी अभिलेखों का सत्यापन डिजिलॉकर के जरिये किए जाएंगे। इस नई व्यवस्था से अभ्यर्थियों को सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय करके आयोग में सत्यापन के लिए नहीं आना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्रों की त्रुटियों के कारण पहले सैकड़ों मुकदमे होते थे।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष ने इसे गंभीरता से लिया। पिछले पांच वर्षों की बात करें तो आयोग ने 800 से अधिक विषय विशेषज्ञों को डिबार कर दिया है। इसका परिणाम यह हुआ कि पहली बार पीसीएस-2025 में एक भी गलत नहीं हुआ।