फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The Commission sought to board up the possible test date

चुनाव आयोग ने यूपी बोर्ड से मांगी संभावित परीक्षा की तिथि

Tue, 08 Nov 2016 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 08 Nov 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा 2017 के कार्यक्रम की घोषणा में विधान सभा चुनाव की तिथि को लेकर असमंजस है। निर्वाचन आयोग ने यूपी बोर्ड से संभावित परीक्षा तिथि के बारे में जानकारी मांगी है। वहीं बोर्ड की ओर से 15 से 20 फरवरी के बीच परीक्षा कराने का प्रस्ताव निर्वाचन आयोग को भेजा जा रहा है। अब निर्वाचन आयोग के फैसले के बाद ही परीक्षा कार्यक्रम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2016 में 18 फरवरी और 2015 में 19 फरवरी से शुरू हुई थी। अबकी परीक्षा फरवरी-मार्च में ही कराए जाने की संभावना जताई जा रही है। इस बीच विधान सभा चुनाव के कारण बोर्ड के अधिकारी परीक्षा तिथि के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं कह पा रहे हैं।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा एवं चुनाव दोनों में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाती है। सचिव शैल यादव का कहना है कि निर्वाचन आयोग ने यूपी बोर्ड से संभावित परीक्षा तिथि के बारे में जानकारी मांगी है और बोर्ड की ओर से 15 से 20 फरवरी के बीच संभावित परीक्षा की तिथि भेजी जा रही है। अब निर्वाचन आयोग के फैसले के बाद ही परीक्षा की तिथि घोषित की जाएगी। इस बीच इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षाएं भी दिसंबर से शुरू हो जाएंगी। प्रायोगिक परीक्षा दिसंबर से शुरू होकर दो चरणों में जनवरी तक चलेगी। सो शिक्षकों के व्यस्त होने पर उन्हें चुनाव कार्य में नहीं लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed