फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The closing ceremony of the 150th establishment year of the High Court

हाईकोर्ट के 150वें स्थापना वर्ष का समापन समारोह आज

Sun, 02 Apr 2017 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 02 Apr 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
The closing ceremony of the 150th establishment year of the High Court
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
हाईकोर्ट के 150वें स्थापना वर्ष का समापन समारोह रविवार को मनाया जाएगा। सुबह 10.30 बजे शुरू होने वाले भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर, प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अनेक केंद्रीय एवं राज्य सरकार के मंत्री, उच्चतम न्यायालय तथा अन्य राज्यों के हाईकोर्ट के जज समेत अनेक गणमान्य लोग शामिल होंगे। इस ऐतिहासिक मौके पर हाईकोर्ट के अलावा शहर के अन्य प्रमुख भवनों और चौराहों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। प्रधानमंत्री तथा अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया है। बमरौली एयरपोर्ट से हाईकोर्ट के बीच चप्पे-चप्पे पर फोर्स तथा खुफिया विभाग के लोगों की तैनाती की गई है। व्यवस्था तथा सुरक्षा में जिले के सभी अफसरों की जिम्मेदारी तय की ही गई है, मंडल के अन्य जिलों के अफसरों की भी ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन


समारोह के लिए हाईकोर्ट में भव्य और आधुनिक सुविधाओं से युक्त पंडाल बनाया गया है। सिविल लाइंस स्थिति बिशप जानसन स्कूल और सुभाष चौराहा पर इसका सजीव प्रसारण किया जाएगा। समारोह में शामिल होने के लिए सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शनिवार को ही शहर पहुंच गए। विशेष विमान से प्रधानमंत्री सुबह 10.10 बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से हाईकोर्ट पहुंचेंगे और 12.25 तक आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होंगे। राज्यपाल और मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री से आधा घंटा पहले ही एयरपोर्ट पर पहुंच जाएंगे और वहां से प्रधानमंत्री के साथ हाईकोर्ट पहुंचेंगे। समारोह में कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद, सुप्रीम कोर्ट के जज कुरियन जोसेफ, न्यायमूर्ति एसए बॉब्डे, न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा, पूर्व मुख्य न्यायाधीश वीएन खरे, मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सैय्यद रफत आलम, मेघालय उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति उमानाथ सिंह, कोलकाता हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राजीव शर्मा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, नंद कुमार नंदी समेत अनेक लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन


हाईकोर्ट में आयोजित होने वाले समारोह की व्यवस्था देखने की जिम्मेदारी 80 से अधिक मजिस्ट्रेट पर होगी। जिले के एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ समेत अन्य अफसरों की जगह-जगह ड्यूटी लगाई गई है। दूसरे जिलों से भी अफसर बुलाए गए हैं। इन अफसरों की हाईकोर्ट, एयरपोर्ट समेत अनय प्रमुख स्थलों पर तैनाती की गई है। इनके अलावा 100 से अधिक  अन्य अफसरों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट के समारोह के मद्देनजर बमरौली एयरपोर्ट से संगम तक की सफाई व्यवस्था और चौकसी बढ़ा दी गई है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के शहर भ्रमण का कोई कार्यक्रम नहीं है, लेकिन इस दौरान कई केंद्रीय और प्रदेश सरकार के मंत्री भी शहर में होंगे। इनके अलावा सुप्रीम कोर्ट के जज भी समारोह में शामिल होंगे। इनमें से कई का संगम स्नान और चंद्रशेखर आजाद पार्क जाने का भी कार्यक्रम है। इसलिए इनके अलावा शहर के हर प्रमुख स्थलों की सफाई कराने के साथ सुरक्षा बढ़ा दी गई है। समारोह में शामिल होने वाले अतिथि शहर के अलग-अलग होटलों में ठहरे हैं। इन होटलों तथा आसपास के क्षेत्रों की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इन स्थलों पर मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed