{"_id":"61b23cb7a5269758d044d08b","slug":"the-city-will-be-monitored-by-artificial-intelligence-the-system-will-be-implemented-before-the-magh-mela","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से होगी शहर की निगरानी, माघ मेले के पहले लागू होगी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से होगी शहर की निगरानी, माघ मेले के पहले लागू होगी व्यवस्था
Fri, 10 Dec 2021 04:59 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 10 Dec 2021 04:59 AM IST
सार
पुलिस अफसरों ने बताया कि शहर के सर्विलांस सिस्टम में अब सिनोप्सिस सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाएगा। इसके जरिए यह सुविधा मिलेगी कि डाटा फीड होने के बाद आईट्र्रिपलसी में बैठे ऑपरेटर को एक-एक कैमरे की फीड मैनुअल तरीके से नहीं चेक करनी होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर की निगरानी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से होगी। माघ मेले से पहले यह व्यवस्था लागू होने जा रही है। शहर के सुरक्षा तंत्र को पुख्ता करने के लिए की जा रही इस कवायद के तहत जल्द ही सिटी सर्विलांस सिस्टम में सिनोप्सिस सॉफ्टेवयर को जोड़ा जाएगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की टेक्निकल टीम की ओर से मंजूरी मिलने के बाद अब प्रस्ताव फाइनेंशियल कमेटी के पास भेज दिया गया है।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में मौजूदा समय में 1100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इन कैमरों में शहर की हर गतिविधियां कैद होती हैं और फिर लाइव फीड के जरिए इन्हें परेड मैदान स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंट कंट्रोल सेंटर(आईट्रिपलसी) तक पहुंचाया जाता है। इस तरह से पूरे शहर पर नजर रखी जाती है। आईट्र्रिपलसी में जरूरत पड़ने पर हर कैमरे की लाइव फीड देखी जाती है। इस तरह से शहर की सुरक्षा केलिए सर्विलांस सिस्टम बनाया गया है।
विज्ञापन
मौजूदा सिस्टम के तहत यह व्यवस्था है कि कोई भी वारदात होने पर अपराधियों पर नजर रखने के लिए कैमरों की फीड मैनुअल तरीके से देखनी पड़ती है। इसमें काफी समय तो लगता ही है, कई बार अपराधी को पकड़ने में भी मुश्किल होती है। इसी दिक्कत को दूर करने के लिए अब पुलिस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का उपयोग करने जा रही है।
स्क्रीन पर खुद से फ्लैश होगी लाइव फीड
पुलिस अफसरों ने बताया कि शहर के सर्विलांस सिस्टम में अब सिनोप्सिस सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाएगा। इसके जरिए यह सुविधा मिलेगी कि डाटा फीड होने के बाद आईट्र्रिपलसी में बैठे ऑपरेटर को एक-एक कैमरे की फीड मैनुअल तरीके से नहीं चेक करनी होगी। बल्कि अपराधी या उसका वाहन जिस भी स्थान से होकर गुजरेगा, वहां लगे कैमरे की लाइव फीड आईट्रिपलसी में स्वत: ही मास्टर स्क्रीन पर फ्लैश होने लगेगी।
टेक्निकल कमेटी की ओर से प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। उम्मीद है कि माघ मेले तक यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। - दिनेश कुमार सिंह, एसपी सिटी