फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The city may get a new metropolitan president of BJP this month, these names are being discussed

Prayagraj : शहर को इस माह मिल सकता है भाजपा का नया महानगर अध्यक्ष, इन नामों पर हो रही चर्चा

Thu, 01 Jun 2023 01:10 PM IST
विनोद सिंह राहुल शर्मा, प्रयागराज
राहुल शर्मा, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 Jun 2023 01:10 PM IST
सार

प्रयागराज महानगर की बात करें तो यहां पिछले कई वर्ष से वैश्य बिरादरी से ही अध्यक्ष बन रहे हैं। 2014 में यहां जब मोदी सरकार बनी तब यहां शशि वार्ष्णेय के पास यह दायित्व था। उसके बाद अवधेश चंद्र गुप्ता और वर्ष 2020 से गणेश केसरवानी यह जिम्मेदारी निभा रहे हैं। लगातार तीन बार से वैश्य बिरादरी का अध्यक्ष होने की वजह से चर्चा इस बात की है कि पार्टी कायस्थ, ब्राह्मण या क्षत्रिय बिरादरी का अध्यक्ष बना सकती है।

विज्ञापन
The city may get a new metropolitan president of BJP this month, these names are being discussed
भाजपा लोगो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महापौर के पद पर गणेश केसरवानी के निर्वाचित होने के बाद भाजपा को इस माह नया महानगर अध्यक्ष मिल सकता है। महानगर के साथ ही पार्टी गंगापार और यमुनापार अध्यक्ष के नाम भी जून 2023 में जारी कर देगी। इस बीच महानगर अध्यक्ष बनने के लिए पार्टी पदाधिकारियों तक तमाम भाजपा नेताओं के नाम पहुंचे हैं।

विज्ञापन


अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने जातीय समीकरण के हिसाब से अगले माह तीनों अध्यक्ष के नाम जारी करने की तैयारी की है।अगले वर्ष लोकसभा अप्रैल-मई में संभावित है। अब एक वर्ष से कम का समय बचा है। इसी वजह से भाजपा द्वारा निकाय चुनाव के परिणाम के बाद से ही प्रयागराज समेत तमाम जिलों में संगठन में फेरबदल करने की तैयारी की है।
विज्ञापन


प्रयागराज में महानगर अध्यक्ष पद का दायित्व अभी गणेश केसरवानी के पास ही है। इस वजह से महापौर के दायित्व के साथ ही वह संगठन के कार्य भी लगातार कर रहे हैं। फिलहाल पार्टी ने संकेत दिए हैं कि जून में संगठन कुछ फेरबदल करने जा रहा है। इस बीच अध्यक्ष पद के लिए तमाम लोगों ने अपनी दावेदारी प्रदेश मुख्यालय, काशी प्रांत कार्यालय के साथ ही वरिष्ठ नेताओं के यहां की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार से वैश्य बिरादरी के पास ही है कमान

प्रयागराज महानगर की बात करें तो यहां पिछले कई वर्ष से वैश्य बिरादरी से ही अध्यक्ष बन रहे हैं। 2014 में यहां जब मोदी सरकार बनी तब यहां शशि वार्ष्णेय के पास यह दायित्व था। उसके बाद अवधेश चंद्र गुप्ता और वर्ष 2020 से गणेश केसरवानी यह जिम्मेदारी निभा रहे हैं। लगातार तीन बार से वैश्य बिरादरी का अध्यक्ष होने की वजह से चर्चा इस बात की है कि पार्टी कायस्थ, ब्राह्मण या क्षत्रिय बिरादरी का अध्यक्ष बना सकती है।

अभी जो नाम सामने आए हैं उसमें पवन श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, कुुंज बिहारी मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा, जयवर्धन त्रिपाठी, रितेश मिश्रा, विनय मिश्रा सिंटू, आशुतोष पांडेय, राजू पाठक, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, कमलेश कुमार, संजय श्रीवास्तव के साथ ही वैश्य बिरादरी से आशीष गुप्ता, रवि केसरवानी, संजय गुप्ता, विवेक अग्रवाल आदि शामिल हैं।

चर्चा यह भी है कि पार्टी गंगापार से ब्राह्मण एवं यमुनापार से अनुसूचित जाति के नेता को अध्यक्ष बना सकती है। यमुनापार अध्यक्ष विभवनाथ भारती की तमाम शिकायत सामने आने के बाद पार्टी उन्हें अब दोबारा यह दायित्व सौंपेगी, इसकी संभावना कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed