फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The city also began encouraging nutrition plan

शहर में भी शुरू हुई हौसला पोषण योजना

Sun, 09 Oct 2016 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 09 Oct 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
The city also began encouraging nutrition plan
child - फोटो : amar ujala
इलाहाबाद। शहरी क्षेत्र में शनिवार से हौसला पोषण योजना की शुरुआत हो गई। नया कटरा प्राथमिक विद्यालय में जिलाधिकारी संजय कुमार ने इस योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत शहरी क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं एवं अतिकुपोषित बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य के स्तर में सुधार के लिए काम किया जाएगा।
विज्ञापन

योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों पर सप्ताह में छह दिन पौष्टिक भोजन और उसके साथ हर दिन एक मौसमी फल, आयरन की लाल गोली एवं सप्ताह में तीन दिन भोजन के साथ दही दिया जायेगा। इसके अलावा तीन से छह वर्ष के अतिकुपोषित बच्चों को शाम के वक्त स्नैक्स एवं मौसमी फल और सात माह से तीन वर्ष के अतिकुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में भोजन दिया जाएगा। अतिकुपोषित बच्चों को हर माह 500 ग्राम देसी घी भी दिया जाएगा। साथ ही बच्चों को घर ले जाने के लिए बिस्किट एवं मुरमुरा चना दिया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिला एवं अतिकुपोषित बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य के लिए विशेषज्ञों की ओर से नि:शुल्क परामर्श भी दिया जाएगा। डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी, सीडीपीओ, सुपरवाइजर एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से कहा कि योजना गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के लिए है। इसलिए सभी लोग भावनात्मक रूप से जुड़कर अच्छा काम करें। यह भी कहा कि सामग्रियों के परीक्षण के लिए औचक निरीक्षण किया जाएगा और किसी भी तरह की खामी मिलने पर सीधे निलंबन की कार्रवाई होगी। योजना की शुरुआत के बाद डीएम ने विद्यालय का निरीक्षण भी किया। प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि खंडहर में तब्दील हो चुके कमरों को गिराकर नया निर्माण कराया जाए। साथ ही सुधार के लिए अन्य दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed