Prayagraj : ईसीसी कॉलेज में छात्र की मौत मामले ने पकड़ा तूल, प्राचार्य और डीएसडब्लू को आरोपी बनाने के लिए धरना
ईविंग क्रिश्चियंस कॉलेज में बीएससी के छात्र अमन की मौत का मामला फिर गरमा गया है। सोमवार को छात्र धरने पर बैठ गए। छात्रों की मांग है कि मृतक छात्र के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए।
विस्तार
यमुना में तैराकी सीखने गए यूइंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) के बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र अमन यादव की मौत के बाद कोई ठोस कार्रवाई न होने के कारण छात्रों ने सोमवार को कॉलेज में एक बार फिर से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों के साथ मृतक छात्र के चाचा विरेंद्र सिंह और मामा भी मौजूद रहे।
छात्रों ने कहा कि 17 अप्रैल को हमें आश्वासन दिया गया था कि सोमवार तक कार्रवाई की जाएगी लेकिन अभी कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की गई। छात्रों ने कहा कि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो दस बजे से क्रमिक अनशन करेंगे।
छात्रों ने मांग की है कि पूर्व डीएसडब्लू अजीन रे को गिरफ्तार किया जाए साथ ही एफआईआर में प्राचार्य का नाम भी जोड़ा जाए, मृतक छात्र के परिजन को कॉलेज की ओर से 50 लाख का मुआवजा दिया जाए और परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी दी जाए। करेली एसीपी राजकुमार मीणा के समझाने पर छात्रों ने धरना मंगलवार तक के लिए समाप्त कर दिया और कहा कि यदि रात दस बजे तक गिरफ्तारी नहीं होती है तो मंगलवार सुबह दस बजे से क्रमिक धरना शुरू होगा।
छात्रों ने गठित की गई कमेटी को कहा अमान्य
छात्रों ने जांच के लिए गठित कमेटी को स्वीकार नहीं किया। छात्रों का आरोप है कि कमेटी में सभी सदस्य कॉलेज के शिक्षक ही है और उनमें से कुछ तो पूर्व डीएसडब्लू अजीन रे के करीबी हैं। इसलिए यह कमेटी निष्पक्ष जांच नहीं करेगी। निष्पक्ष जांच के लिए कमेटी में छात्रों की भागीदारी भी होनी चाहिए।
चाचा बोले - बच्चे की हुई हत्या
छात्रों के साथ धरना स्थल पर मौजूद मृतक छात्र के चाचा विरेंद्र सिंह ने पुलिस से कहा कि मेरे बच्चे का मर्डर हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि ट्रेनर और कॉलेज प्रशासन दोनों ही दोषी हैं। हमारा बच्चा कॉलेज प्रशासन की निगरानी में एनसीसी में भाग लिया था। ट्रेनर की मौजूदगी में अमन डूबा है और अभी तक उसको नहीं गिरफ्तार नहीं किया गया है पुलिस प्रशासन आश्वासन दे रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.