फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The car was modified to hide the amount of hawala

तीन करोड़ की लूट का मामला : हवाला की रकम ठिकाने लगाने के लिए कार को किया गया था मॉडीफाइड

Mon, 03 Oct 2022 10:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 03 Oct 2022 10:44 PM IST
सार

। गाड़ी के चालकों के मुताबिक जो कैश लूटा गया वह कार के अंदर गोपनीय तरीके से बनाए गए कैविटी बॉक्स के अंदर था। बॉक्स में ताला बंद था और उसकी चाबी चालक के पास थी। अब सवाल उठता है कि जिस गोपनीय बॉक्स में रुपया रखा गया था उसकी जानकारी पैसे के मालिक व चालकों के अलावा किसी को नहीं थी।

विज्ञापन
The car was modified to hide the amount of hawala
कौशांबी में तीन करोड़ की लूट का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज के बाघंबरी हाउसिंग स्कीम अल्लापुर के पते पर पंजीकृत कथित तौर पर जिस कार में लूट की वारदात हुई उसके मालिक विनयराज सिंह का भी पुलिस पता नहीं लगा सकी। कार के नंबर के आधार पर पुलिस ने यह तो पता कर लिया कि कार विनय राज की है लेकिन मौजूदा समय वह कहां रहता है? इसका पता नहीं चल सका। कार को बिना अनुमति के मॉडीफाइड कराया गया था, जिससे साफ है कि गाड़ी को खासतौर पर अवैध पैसे को ठिकाने लगाने के लिए तैयार किया गया था।

विज्ञापन



जिन कार सवारों के साथ करोड़ों की लूटपाट हुई थी उसका मालिक भी गाड़ी रिलीज कराने के लिए सामने नहीं आया। कार को खासतौर पर मॉडीफाइड किया गया था। जिसमें करोड़ों रुपया आसानी से छिपाया जा सकता था। गाड़ी के चालकों के मुताबिक जो कैश लूटा गया वह कार के अंदर गोपनीय तरीके से बनाए गए कैविटी बॉक्स के अंदर था। बॉक्स में ताला बंद था और उसकी चाबी चालक के पास थी। अब सवाल उठता है कि जिस गोपनीय बॉक्स में रुपया रखा गया था उसकी जानकारी पैसे के मालिक व चालकों के अलावा किसी को नहीं थी।

विज्ञापन

ऐसे में बदमाशों को कैसे पता चला कि इसी बॉक्स में करोड़ों की रकम भरी है। चालकों के बयान से यह बात भी साफ हो गई कि रकम करोड़ों में थी। उन्हें सिर्फ इतना निर्देश मिला था कि जब गाड़ी कानपुर से दिल्ली की तरफ बढ़ेगी तो किसी का फोन आएगा। इसके बाद पैसा उसे देना है। चालकों के मुताबिक कार को मॉडीफाइड कराया गया था। जिसमें करीब 10 करोड़ की छोटी व 30 करोड़ की बड़ी नोट (दो हजार रुपये) की आसानी से छिपाई जा सकती है।

इनका कहना है
कंपनी से लांच की गई गाड़ी में किसी तरह की छेड़खानी नहीं की जा सकती है। अगर कोई व्यक्ति कंपनी से निर्गत वाहन में बिना अनुमति छेड़छाड़ करता है तो उसके खिलाफ धारा 52 के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल कोखराज पुलिस की तरफ से किसी वाहन में छेड़छाड़ की सूचना नहीं मिली है। शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - तारकेश्वर मल्ल-एआरटीओ


कोखराज कोतवाली इलाके में किसी कार से लूट की जानकारी है। विभाग की तरफ से गाड़ी के टेक्निकल मुआयना किए जाने की रिपोर्ट नहीं आई। सूचना मिलती है टेक्निकल सेक्शन से जांच कराकर कार्रवाई की रिपोर्ट भेजी जाएगी। - चंद्रशेखर शर्मा, आरआई पुलिस लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed