{"_id":"6885396d25e4b6aed20fae5a","slug":"the-bullet-of-the-couple-going-for-jalabhishek-collided-with-a-nilgai-the-woman-died-allahabad-news-c-407-1-had1001-5317-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: जलाभिषेक करने जा रहे दंपती की बुलेट नीलगाय से टकराई, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: जलाभिषेक करने जा रहे दंपती की बुलेट नीलगाय से टकराई, महिला की मौत
विज्ञापन
हंडिया थाना क्षेत्र के हकीमपट्टी गांव के सामने शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे जलाभिषेक करने जा रहे कानपुर के दंपती की बुलेट अचानक सामने आई नीलगाय से टकरा गई। जिससे दोनों बाइक से गिर गए। हादसे में महिला की सिर में गंभीर चोट लग गई। दंपती को सीएचसी ले जाया गया। जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, बुलेट सवार युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कानपुर निवासी हिमांशु मिश्र अपनी ससुराल तिलक नगर प्रयागराज आए हुए थे। सुबह पत्नी वर्षा द्विवेदी को साथ लेकर बुलेट से काशी विश्वनाथ जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। सैदाबाद कस्बे के हकीमपट्टी गांव के सामने रोड पर अचानक नीलगाय आ गई। जिससे टकराकर दंपती सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान वर्षा के सिर में गंभीर चोट लग गई।
स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदाबाद पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वर्षा को मृत घोषित कर दिया। हिमांशु मिश्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।