फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The British had destroyed Samadabad, Chitpur village

सफरनामा जंगे आजादी : अंग्रेजों ने तबाह कर दिए थे समदाबाद, छीतपुर गांव

Tue, 03 Aug 2021 10:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 03 Aug 2021 10:50 AM IST
सार

  • बाद में संवार-सुधार कर यहीं बसाई गई कंपनी, नया नामकरण हुआ कंपनी बाग

विज्ञापन
The British had destroyed Samadabad, Chitpur village
prayagraj news : चंद्रशेखर आजाद पार्क। - फोटो : prayagraj

विस्तार

सींचा है इसे खून से हम तस्ना लबों ने, तब जाके इस अंदाज का मयखाना बना है’, जैसी आवाजें भले ही कहीं गुम हो गई हों, पर सच तो यह है कि जाने कितने जांबाजों ने अपनी जान गंवा कर हमें आजादी का तोहफा दिया। और इन जांबाज शहीदों में मेवातियों का नाम सबसे ऊपर आएगा। उन्होंने हर मोड़ पर न सिर्फ अंग्रेजों से लोहा लिया बल्कि उन्हें करारी मात भी दी। शहर के बीचोबीच बसे कंपनी बाग या अल्फ्रेड पार्क और अब चंद्रशेखर आजाद पार्क की मिट्टी आज भी इसकी गवाही देती है।
विज्ञापन


इतिहास के पन्ने मेवातियों के बलिदान की गौरवगाथा सुनाते हैं। पार्क के दक्षिणी कोने पर समदाबाद और छीतपुर नाम से मेवातियों के गांव थे, जहां पर आज मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज है। सन् 1857 के गदर में इन गांवों के लोगों ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। बाद में ब्रिटिश सरकार ने उन्हें बागी घोषित करते हुए दोनों गांवों को पूरी तरह से तबाह कर दिया।
विज्ञापन


और यह जगह संवार-सुधार कर यहां कंपनी बसा दी गई और इसका नया नामकरण किया गया, कंपनी बाग। छीतपुर और समदाबाद के मेवातियों के अतिरिक्त रसूलपुर के मेवाती, महगांव, कोल्हा, सराय सलीम, सिरोधा, फतेहपुर, बरमहर, मुख्य चायल, भिकपुर, पावन, शेखपुर, मसीहा, बारागांव, मुइनुद्दीनपुर गौस, बेगम सराय, ओदानी, बेली, बधरा, नीमीबाग, चेतपुर, रसूलपुर देहू, मिनहाजपुर, रोही, गयासुद्दीनपुर, कसमनदा, सराय भोजाह, उमरापुर शेवान आदि गांवों के लोग भी मेवातियों के साथ आजादी की लड़ाई में शरीक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल चार जून को जब इलाहाबाद खबर पहुंची कि बनारस में सिख रेजीमेंट नंबर 11 के कई सिपाही बिगड़कर इधर आ रहे हैं, तो यहां की पल्टन में भी उथल-पुथल शुरू हो गई। छह जून की शाम दो तोपों के साथ पल्टन की एक कंपनी लेफ्टीनेंट हिक्स और हारवर्ड के नेतृत्व में दारागंज में नाव के पुल की रक्षा के लिए भेजी गई। पर विद्रोही सिपाहियों के बीच अंग्रेजों की एक न चली। ठीक नौ बजे सिपाहियों ने आतिशबाजी का एक बान (हवाई) छोड़ा, जिसके जवाब में छावनी से भी बान छोड़ा गया।

विद्रोही रुख देख दारागंज से लेफ्टीनेंट हिक्स और अलोपीबाग से लेफ्टीनेंट हारवर्ड ने किसी तरह भागकर किले में पनाह ली। उसी रात चैथम लाइन छावनी के मेस हाउस में भी  सिपाही विद्रोही हो उठे तो यहां के अंग्रेज अफसरों ने भी भागकर किले में शरण ली। इसी आपाधापी में विद्रोहियों ने अंग्रेजों के सभी मकान जला दिए थे।  इतना ही नहीं विद्रोहियों ने सरकारी खजाने से तीस लाख रुपये भी लूट लिए थे। जेल से तीन हजार कैदियों को मुक्त करा लिया गया था, जिसमें से अधिकतर विद्रोदियों के साथ मिल गए। शहरियों और पुलिस ने भी उनका साथ दिया। क्रांतिकारियों का जोश ऐसा था कि अंग्रेजों को मुंह की खानी पड़ी।


डाक्यूमेंट्री बताएगी मेवातियों की गौरवगाथा
इलाहाबाद संग्रहालय के निदेशक डॉ.सुनील गुप्ता के मुताबिक छीतपुर और समदाबाद के मेवातियों के बलिदान पर डाक्यूमेंट्री तैयार करने की योजना है। स्वतंत्रता संग्राम के अविस्मरणीय पलों को सहेजने वाली यह डाक्यूमेंट्री हमें मेवातियों की गौरवगाथा बताएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed