फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The boy who went to the birthday party was stabbed to death

बर्थडे पार्टी में गए बालक की सिर पर वार कर हत्या

Fri, 15 Jan 2021 01:55 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 Jan 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
The boy who went to the birthday party was stabbed to death
हत्या
मऊआइमा के कटवर परवेज पुर गांव में बृहस्पतिवार शाम सनसनीखेज वारदात हुई। यहां बर्थडे पार्टी में गए 12 वर्षीय आदर्श कुमार की हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से जख्मी हालत में परिचित के घर के बाहर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले गई जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुटी थी।
विज्ञापन


कटवर परवेज पुर गांव में रहने वाला आदर्श 12 पुत्र शरकेस सातवीं कक्षा का छात्र था। पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार को उसके परिवार के ही एक परिचित व्यक्ति के घर बर्थडे पार्टी आयोजित थी। जिसमें शामिल होने के लिए वह परिवार सहित गया था। ? पार्टी चल ही रही थी इसी दौरान किसी के बुलाने पर आदर्श बाहर की ओर गया। बहुत देर तक वापस नहीं लौटने पर परिवार वाले उसे खोजते हुए पहुंचे तो वह लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसके सिर में गंभीर चोट थी और काफी खून भी बह रहा था।
विज्ञापन


परिवार वाले उसे आनन-फानन में पास के ही एक अस्पताल ले गए। जहां कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर सीओ सोरांव अमिता सिंह भी मौके पर पहुंच गईं। सूत्रों के मुताबिक जांच पड़ताल में पुलिस को पता चला कि बर्थडे पार्टी के दौरान ही आदर्श का कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। कुछ देर बाद वह संदिग्ध हाल में पार्टी से गायब हो गया। एसपी गंगापार धवल जायसवाल ने बताया कि पार्टी के दौरान झगड़े की बात सामने आ रही है। विस्तृत जांच पड़ताल के बाद ही कुछ स्पष्ट बताया जा सकेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआरपीएफ जवान की हार्टअटैक से हुई थी मौत

शाहगंज स्थित होटल में एक दिन पहले मृत मिले सीआरपीएफ के जवान असम निवासी टेका लेपडेन 40 वर्ष की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के दौरान इस बात का खुलासा हुआ। वह अमेठी स्थित सीआरपीएफ कैंप में तैनात था। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार की शाम  वह अमेठी से प्रयागराज आया था। 13  जनवरी की सुबह उसे प्रयागराज से फ्लाइट पकड़कर असम जाना था। लेकिन वह बुधवार को बहुत देर तक अपने कमरे से बाहर ही नहीं निकला। शक होने पर कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई तो वह बिस्तर पर मृत पड़ा मिला था। उसके नाक और मुंह से खून भी निकला था। पुलिस ने जवान के कपड़ों में मिले कागजात व मोबाइल नंबर के आधार पर संपर्क किया तो घर वालों ने उसके बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed