Kaushambi : घर की चहारदीवारी के अंदर निर्वस्त्र हालत में मिला वृद्ध का शव, मुंह से निकल रहा था खून
पिपरी कोतवाली के नूरपुर हाजीपुर गांव में मंगलवार शाम घर की चहारदीवारी के अंदर एक वृद्ध का निर्वस्त्र हालत में शव मिला। मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विस्तार

नूरपुर हाजीपुर गांव निवासी राजकरन सिंह उर्फ जय करन सिंह (71) ने शादी नहीं की थी। पिछले 15 साल से वह बस्ती के बाहर खेत में मकान बनाकर रहते थे। मंगलवार की देर शाम चरवाहों ने घर का गेट बंद देखा तो चहारदीवारी से निहारने लगे। कमरे के बाहर निर्वस्त्र शव पड़ा देख लोग सन्न रह गए। खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद आई पुलिस ने मौका-मुआयना किया। थोड़ी देर में ही सीओ सत्येंद्र प्रसाद तिवारी फिंगर प्रिंट और फाॅरेंसिक टीम के साथ आ गए।
पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बुजुर्ग के मुंह से खून निकल रहा था। सीओ सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।