फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The body of a girl missing for 28 hours was found in a village pond

Prayagraj News: गांव के तालाब में मिला 28 घंटे से लापता युवती का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
The body of a girl missing for 28 hours was found in a village pond
चित्र परिचय------- जसरा रेलवे अंडरपास के लिए भूमि की नाप जोख करते तहसील और रेलवे के कर्मचारी ।
सरायममरेज थाना क्षेत्र सरौचा गांव में 28 घंटे से लापता किरन भारतीय (19) का शव बृहस्पतिवार सुबह गांव के ही तालाब में मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से युवती की मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

चचेरे भाई बलराम ने बताया कि बुधवार सुबह से किरन घर में नहीं थी। घरवालाें ने खोजबीन शुरू की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे चाचा शिवचंद्र को घर से करीब 200 मीटर दूर तालाब में उसका शव दिखा।
विज्ञापन

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से मना कर दिया। पुलिस ने समझाने पर परिजन तैयार हुए। चचेरे भाई ने आरोप लगाया कि किरन के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि एक दिन पहले शक के आधार पर तालाब में करीब तीन घंटे खोजबीन की थी। किसी ने हत्या कर शव को तालाब में फेंका है। किरन तीन बहनों व एक भाई के बीच में बहनों में सबसे बड़ी थी। पिता की पहले हो चुकी है।

परिजनों की डांट से नाराज होकर युवती दो सितंबर की रात से घर से लापता थी। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को नहीं दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि किरन की डूबने से मौत हुई है। कई घंटे तक पानी में पड़े रहने की वजह से शरीर पर चोट आई है। परिजनों की तहरीर और मिले साक्ष्य के आधार पर जांच की जा रही है। - कुलदीप सिंह गुनावत, डीसीपी गंगानगर

चित्र परिचय-------  जसरा रेलवे अंडरपास के लिए भूमि की नाप जोख करते तहसील और रेलवे के कर्मचारी ।

चित्र परिचय------- जसरा रेलवे अंडरपास के लिए भूमि की नाप जोख करते तहसील और रेलवे के कर्मचारी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed