फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The body found on the canal bank belonged to a married woman from Raniganj.

Prayagraj News: रानीगंज की विवाहिता का था नहर की पटरी पर मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
The body found on the canal bank belonged to a married woman from Raniganj.
इलाके के ग्राम भवानीगढ़ गोवर्धनपुर शारदा सहायक नहर की पटरी पर शुक्रवार को सुबह एक विवाहिता का शव मिला था। शनिवार को शव की पहचान प्रतापगढ़ के रानीगंज के बरहदा की विवाहिता के रूप में हुई।
विज्ञापन

मृतका के मायके वालों ने दहेज में दो लाख रुपये न देने पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। मृतका के भाई ने ससुराल के तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर कराई है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

बहरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मैलहा निवासी सुनील कुमार मिश्रा ने अपनी छोटी बहन मुस्कान मिश्रा (22) की शादी प्रतापगढ़ के थाना रानीगंज के ग्राम बरहदा निवासी धीरज कुमार मिश्रा के साथ 28 फरवरी 2023 को की थी। सुनील का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराली दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील के अनुसार बीते पांच फरवरी को मुस्कान ने फोन करके बताया था कि ससुराली दहेज के लिए परेशान कर रहे हैं। वह उसकी हत्या कर सकते हैं। छह फरवरी को पुलिस ने फोन करके बताया कि उसकी बहन लापता है। शनिवार को पता चला कि मुस्कान का शव मऊआइमा क्षेत्र के गोवर्धनपुर भवानीगढ़ नहर की पटरी पर मिला है।

सुनील ने मऊआइमा थाने में मुस्कान के ससुर पुष्कर मिश्रा, जेठ नीरज मिश्रा, ननद रिया मिश्रा के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मृतका के ससुर पुष्कर मिश्रा और जेठ नीरज मिश्रा को हिरासत में लिया है। मृतका तीन भाई और तीन बहनों में सबसे छोटी थी। इंस्पेक्टर मऊआइमा पंकज अवस्थी का कहना है कि एफआईआर दर्ज दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed