फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The basis of the work of many Atkaa

एक आधार ने अटकाए कई काम

Thu, 19 Feb 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Thu, 19 Feb 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
The basis of the work of many Atkaa
खाते में ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर किए जाने से संबंधित तमाम योजनाएं सीधे आधार नंबर से लिंक की जा रही है। इसके लिए लाभार्थियों से उनके आधार नंबर मांगे गए हैं। हालांकि बड़ी संख्या में लोगों के पास आधार कार्ड नहीं हैं। आधार नंबर उपलब्ध न कराने पर अप्रैल से खाते में पैसा ट्रासंफर नहीं किया जाएगा। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आवेदन करने में भी आधार अनिवार्य कर दिया गया है। डीबीटीएल योजना पर काम पहले से चल रहा है। ऐसे में एक आधार के चक्कर में सभी काम अटक गए हैं। शहर में आधार कार्ड बनवाने के लिए मारामारी मची हुई है और आधार कार्ड बनाने वालों की इस मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे मनमानी वसूली कर रही हैं।
विज्ञापन


विकलांग पेंशन के भुगतान के लिए लाभार्थियों से उनके आधार नंबर मांगे गए हैं। अगर लाभार्थियों ने अपने आधार नंबर उपलब्ध नहीं कराए तो पहली अप्रैल 2015 से उनके खाते में पेंशन का भुगतान रोक दिया जाएगा। यही हालत डीबीटीएल योजना की है। गैस उपभोक्ताओं को हर हालत में 31 मार्च तक आधार नंबर अपने खाते से लिंक कराना है, वरना बैंक खाते में सब्सिडी का लाभ आना बंद हो जाएगा। इसके अलावा प्रदेश में पहली अप्रैल से खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होना है। पात्रों और अपात्रों की सूची जारी कर दी गई। लाखों नए आवेदकों से ऑनलाइन फॉर्म भरवाए जा रहे हैं लेकिन आवेदन उन्हीं का स्वीकार किया जा रहा है, जिनके पास आधार नंबर है।
विज्ञापन


अगर आधार नंबर नहीं है तो आवेदन निरस्त कर दिया जा रहा है। इसके साथ ही उन पात्र लोगों से भी आधार नंबर मांगे गए हैं, जिन्हें आवेदन नहीं करना है। उनके आधार नंबर भी बैंकों से लिंक किए जाएंगे। तमाम योजनाओं के लिए आधार नंबर एक साथ अनिवार्य कर दिए जाने से लोग परेशान हैं। अब आधार बनवाना लोगों की मजबूरी हो गई है, सो आधार कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले केंद्रों में लोगों की इस मजबूरी का जमकर फायदा उठाया जा रहा है। लोगों से सिर्फ रजिस्ट्रेशन के लिए प्रति व्यक्ति 100 से 200 रुपये वसूले जा रहे हैं जबकि आधार कार्ड नि:शुल्क बनता है। हालांकि इस शिकायत पर डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं लेकिन वसूली करने वालों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed