फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The basis for medication is essential

दवा के लिए आधार जरूरी

Tue, 13 Mar 2018 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 13 Mar 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
The basis for medication is essential
aadhaar card
सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (सीजीएचएस) से जुड़े सभी लाभार्थियों के लिए आधार अनिवार्य कर दिया गया है। आधार को लाभार्थी के कार्ड से लिंक किए जाने की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है। इसके बाद अगर आधार लिंक नहीं होता है तो लाभार्थियों को सुविधाओं वंचित होना पड़ सकता है। इलाहाबाद में तकरीबन एक लाख लाभार्थी सीजीएचएस से जुड़े हैं जबकि देश भर में लाभार्थियों की संख्या 30 लाख से अधिक है।
विज्ञापन


केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशनरों और आश्रितों को सीजीएचएस के माध्यम से मुफ्त दवा और इलाज की सुविधा मिलती है। सीजीएचएस के नए लाभार्थियों का आधार नंबर लाभार्थी आईडी संख्या के साथ लिंक कराए जाने के बाद ही उन्हें सीजीएचएस कार्ड जारी किए जा रहे हैं। इसके अलावा पिछले दिनों अभियान चलाकर भी बड़ी संख्या में केंद्रीय विभागों में कार्यरत कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के आधार नंबर लाभार्थी की आईडी संख्या से लिंक कराए दिए गए हैं, लेकिन अब भी ऐसे पेंशनरों एवं कार्यरत कर्मचारियों की संख्या काफी अधिक है, जिनके आधार नंबर आईडी से लिंक नहीं कराए गए हैं।
विज्ञापन


केंद्र के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा गया है कि आधार और आईडी नंबर को लिंक किए जाने की प्रक्रिया अनिवार्य कर दी गई है और इसके लिए 31 मार्च अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। सीजीएचएस के लाभार्थियों से कहा गया है कि वे निर्धारित तिथि से पहले हर हाल में अपने आधार नंबर सीजीएचएस की डिस्पेंसरी में उपलब्ध करा दें। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि 31 मार्च तक जिनके आधार नंबर लिंक नहीं होंगे, उनका क्या होगा लेकिन इस बात की आशंका बनी हुई है कि आधार नंबर लिंक न होने पर कहीं सुविधाएं न रोक दी जाएं। सीजीएचएस के इलाहाबाद स्थित अपर निदेशक कार्यालय में इस बाबत कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed