{"_id":"02f1a01e2bb3033588a06b820b3a0724","slug":"the-audience-found-relevant-carnival-increased-tone-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्शकों की मिली संगत, कार्निवाल की बढ़ी रंगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्शकों की मिली संगत, कार्निवाल की बढ़ी रंगत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 07 Nov 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। दिन बीतने के साथ ‘अमर उजाला कार्निवाल’ की रंगत भी बढ़ती जा रही है। कार्निवाल के तीसरे दिन भी धमाल और मौज-मस्ती का सिलसिला जारी रहा। शहरियों में उत्साह भी पहले के मुकाबले कई गुना अधिक दिखा। रंगीन लाइटों से सजे सिविल लाइंस की सड़कों पर रंगबिरंगे परिधान में क्लाउन, सजे हुए हाथी, ऊंट, घोड़े, डिजाइनर एवं डेकोरेटेड रिक्शा और बग्घी की शानदार शाही सवारी निकली। बच्चे हों या बड़े, सबने इनका लुत्फ उठाया। लोगों ने कार्निवाल में घंटों बिताने और खुशियां भी संजोकर साथ ले गए। साथ कहकर गए, ‘थैंक यू अमर उजाला, कल फर मिलेंगे।’‘अमर उजाला’ और ‘सॉलिटेयर वैली’ की ओर से आयोजित कार्निवाल में शानदार शापिंग संग अनलिमिटेड मस्ती, धमाल का यह सिलसिला आठ नवंबर तक जारी रहेगा।
कार्निवाल में शुक्रवार को एक तरफ बच्चे और बड़े सिविल लाइंस की सड़कों पर शाही सवारी का लुत्फ उठाते रहे तो दूसरी ओर मंच पर भी धमाल होता रहा। मंच पर स्निग्धा वर्मा और स्नेहा पांडेय के डांस ने जमकर तालियां बटोरीं तो मनीष यादव और अंजलि पांडेय के गीत ने श्रोताओं को बांधे रखा। पवन पांडेय ने बांसुरी से ऐसे सुर छेड़े कि लोगों के कदम जहां के तहां थम गए। मरियम की कविता को खूब वाहवाही मिली तो स्वीट मैक्स ग्रुप और युनाइटेड ग्रुप की ओर से प्रस्तुत ग्रुप डांस ने समा बांध दिया। ख्वाहिश बैंड की धुनों पर लोग के पैर खुद-ब-खुद थिरकने लगे तो अंत में राधा-कृष्ण रासलीला पर आधारित समूह नृत्य ने भी बाजी मार ली और ग्रुप के सदस्यों को तनिष्क की ओर से चांदी के सिक्के भेंट गए। मंच पर सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
कार्निवाल के तहत सरप्राइज गिफ्ट के साथ सौगात समेटने की भी होड़ मची रही। सहयोगी प्रतिष्ठानों पर मनपसंद शापिंग के साथ लकी ड्रॉ निकाले गए। साथ ही बृहस्पतिवार को निकाले गए लकी ड्रॉ के विजेताओं के नाम शुक्रवार शाम मंच से घोषित किए गए। नाम सुनते ही विजेताओं के चेहरे चमक उठे।
विज्ञापन
कार्निवाल मंच पर दर्शकों के लिए तरह-तरह के आकर्षक इनाम की व्यवस्था है। अपनी हाजिरजवाबी से आप भी आकर्षक इनाम जीत सकेंगे। तरह-तरह के स्टेज शो में ग्रुप डांस, रॉक बैंड शो, म्यूजिकल नाइट, फैशन शो, मिमिक्री सहित अन्य कार्यक्रमों में शहर की प्रतिभाओं को मंच मिलेगा। दिवाली शॉपिंग कार्निवाल में किसी भी तरह की भागीदारी सहित कार्निवाल मंच पर रॉक बैंड या किसी अन्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रतिभाशाली और सुपरिचित कलाकार मोबाइल फोन नंबर ‘8392953551’ या ‘8393946761’ पर संपर्क कर सकते हैं।
शॉपिंग कार्निवाल के साथ पूरे परिवार की मौज का भी पूरा इंतजाम है। मनोरंजन की सूची को और खास बनाते हुए हाथी, घोड़े, ऊंट के अतिरिक्त बग्घी की शाही सवारी का नि:शुल्क लुत्फ लिया जा सकता है। कार्निवाल में पहुंचने वाले बच्चों के बीच फ्री गुब्बारे और टाफियां भी बांटी गईं। सिविल लाइंस में एक्सिस बैंक के समीप बच्चों के लिए तरह-तरह के झूलों, बाउंसी, ट्वाय ट्रेन के साथ ‘किड्स जोन’ बना है। इसके लिए आपको ‘अमर उजाला’ या ‘कॉम्पैक्ट’ में प्रकाशित कूपन काटकर साथ लाना होगा।