{"_id":"c56ecb97cf28dd6db1971bd2e725cd6a","slug":"the-attack-on-ecc-student-president-buddies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईसीसी छात्रसंघ अध्यक्ष के साथी पर किया हमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईसीसी छात्रसंघ अध्यक्ष के साथी पर किया हमला
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 13 Sep 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। ईसीसी में शनिवार को हुए छात्रसंघ चुनाव में विजेता प्रत्याशी के साथी पर कॉलेज के बाहर हमला किया गया। उसे रोककर पीटा गया और गालीगलौज करते हुए धमकी दी गई। छात्र जुटे तो हमलावर भाग गए। इससे नाराज छात्रों ने मुट्ठीगंज थाने का घेराव किया तो पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखा। पुलिस अब नाजद आरोपियों की तलाश कर रही है। देर रात तक वे पकड़ में नहीं आए थे।
शाम करीब चार बजे छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर सौरभ त्रिपाठी के विजयी घोषित किए जाने के कुछ देर बाद उनका साथी बीए अंतिम वर्ष का छात्र अंकित सिंह कॉलेज गेट के पास अपनी बाइक लेने गया तभी उसे कटघर मुहल्ले के मोनू ने अपने दोस्तों संग उसे घेर लिया। उन्होंने अंकित का कॉलर पकड़कर मारपीट की और गालियां दी। वे अपने प्रत्याशी के हारने से बौखलाए थे।
अंकित की चीख सुनकर कई छात्र उधर आए तो हमलावर धमकियां देते भाग गए। वहां से अंकित के साथ विजेता छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में छात्र मुट्ठीगंज थाने पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी देकर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। थानाप्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि मोनू और उसके साथी के खिलाफ केस लिखा गया है। अभी वे दोनों फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। पता चला है कि मोनू फुटबाल खिलाड़ी भी है। उसकी तलाश की जा रही है।