फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The alleged BJP leader has been booked for looting and extortion from a High Court advocate

कथित भाजपा नेता पर अधिवक्ता से लूट और रंगदारी का मुकदमा दर्ज

Wed, 15 Jan 2020 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
The alleged BJP leader has been booked for looting and extortion from a High Court advocate
झूंसी। इलाके के एक कथित भाजपा नेता तथा हाईकोर्ट अधिवक्ता के बीच विवाद ने और तूल पकड़ लिया है। दस दिन पहले कथित भाजपा नेता पर हाईकोर्ट अधिवक्ता से मारपीट कर छिनैती के आरोप में केस दर्ज कराया गया था। बाद में आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर झूंसी थाने के सामने हाईवे पर अधिवक्ताओं ने चक्काजाम भी किया था। तकरीबन पांच घंटे तक चले चक्काजाम से हड़कंप मच गया था। इसी बीच अब हाईकोर्ट अधिवक्ता ने कथित भाजपा नेता पर सोमवार की शाम उनकी पिटाई करने के साथ ही कोर्ट की आवश्यक फाइल फाड़ने, लूट और रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए झूंसी थाने में केस दर्ज कराया है। अधिवक्ताओं ने आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की भी मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हवेलिया की गंगोत्रीनगर कालोनी निवासी यादवेश यादव हाईकोर्ट अधिवक्ता हैं। उनके के मुताबिक सोमवार की शाम तकरीबन सात बजे वह अपने चैंबर से घर लौट रहे थे। झूंसी में आरकेपुरम कालोनी की ओर जाने वाली सड़क पर जैसे ही वह पहुंचे थे। तभी कथित भाजपा नेता पिंटू अग्रवाल ने अपने तीन-चार अज्ञात साथियों के साथ उन्हें घेर लिया तथा लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान कोर्ट की आवश्यक फाइल फाड़ने के साथ ही जेब में रखा तकरीबन एक हजार रुपयेे भी छीन लिया गया। अधिवक्ता का आरोप है कि इस दौरान कथित भाजपा नेता ने दो लाख रुपये रंगदारी की भी मांग की। धमकाया कि अगर पंद्रह दिनों के भीतर दो लाख रुपये नहीं दिए तो तुम्हारी हत्या करवा दूंगा। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिंटू अग्रवाल व अज्ञात के खिलाफ लूट व रंगदारी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। झूंसी पुलिस का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। उधर, आरोपी कथित भाजपा नेता पिंटू अग्रवाल ने सभी आरोपों को बेबुनियाद और मनगढ़ंत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed