{"_id":"6aa46401f287a32c65059520","slug":"the-additional-director-issued-instructions-to-maintain-cleanliness-at-the-cowshed-allahabad-news-c-417-1-sor1001-9411-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: अपर निदेशक ने गोशाला में साफ-सफाई रखने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: अपर निदेशक ने गोशाला में साफ-सफाई रखने के दिए निर्देश
Sat, 12 Sep 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
सोरांव -- गौशाला का निरीक्षण करते अपर निदेशक गोधन लखनऊ व अन्य अधिकारी
अपर निदेशक गोधन लखनऊ प्रमोद कुमार सिंह ने शुक्रवार को असवां उर्फ हाजीगंज स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गोशाला में साफ-सफाई, गोवंशों को हरा चारा व चोकर खिलाने का निर्देश दिया। प्रमोद कुमार सिंह टीम के साथ सुबह करीब 11 बजे गोशाला पहुंचे।
उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी को गोवंशों का समय पर स्वास्थ्य परीक्षण व आवश्यकतानुसार इलाज सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने गोपालकों को गोवंशों की बेहतर देखभाल के लिए प्रोत्साहित किया। गोशाला में चारे का पर्याप्त भंडार रखने पर भी जोर दिया गया। इस मौके पर अपर निदेशक प्रयागराज मंडल डॉ. एसके मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी पशुधन डॉ. एसएन यादव, डॉ. रेवती प्रसाद और अयोध्या प्रसाद कनौजिया आदि रहे।
डॉ. आनन्द को गौ सेवा आयोग का सदस्य बनाए जाने पर खुशी
डॉ. आनन्द चौबे को गौ सेवा आयोग का सदस्य बनाए जाने पर समर्थकों ने खुशी जताई है। जिला पंचायत सदस्य आरती यादव और भाजपा नेता श्यामराज यादव ने समर्थकों संग मिठाई बांट खुशी जताई है। श्यामराज ने कहा कि डॉ. आनन्द चौबे गौवंश संरक्षण एवं गौ सेवा के क्षेत्र में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
विज्ञापन
गुड़िया सिंह जनपदीय गो संरक्षण समिति की नामित सदस्य मनोनीत
उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग लखनऊ के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने गुड़िया सिंह को जनपदीय गो संरक्षण समिति प्रयागराज का नामित सदस्य मनोनीत किया है। गुड़िया सिंह सैदाबाद ब्लॉक के गनेशीपुर बनपुकरा गांव की निवासी हैं। उन्हें गो सेवा और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। वह भारतीय जनता पार्टी की एक सक्रिय कार्यकर्ता भी हैं। इस मौके पर महेशचंद्र पांडेय, संतोष शुक्ला, धनंजय पांडेय, हीरेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह और महेंद्र सिंह ने बधाई दी है।