{"_id":"5d979bdd8ebc3e93ae3f3bd2","slug":"the-accused-have-many-question-for-the-president-allahabad-news-ald256728591","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभ्यर्थियों के पास अध्यक्ष के लिए कई सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभ्यर्थियों के पास अध्यक्ष के लिए कई सवाल
विज्ञापन
एलटी ग्रेड रिजल्ट के लिए अब नौ अक्तूबर को आयोग में होंगे इकट्ठा
आश्वासन तो मिला पर रिजल्ट नहीं, नौकरी के लिए भटक रहे अभ्यर्थी
प्रयागराज। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों के पास कई सवाल हैं और अभ्यर्थी अब उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष से मिलकर इन सवालों का जवाब जानना चाहते हैं। बृहस्पतिवार को आयोग पहुंचे अभ्यर्थियों को खाली हाथ लौटना पड़ा, क्योंकि अध्यक्ष शहर से बाहर थे। अभ्यर्थियों ने निर्णय लिया है कि अब वे नौ अक्तूबर यानी बुधवार को आयोग अध्यक्ष से मिलने जाएंगे और रिजल्ट जारी किए जाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन भी करेंगे।
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने माह भर पहले चार सितंबर को आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार से मुलाकात की थी। अभ्यर्थियों के मुताबिक माह भर पहले हुई मुलाकात में अध्यक्ष ने आश्वस्त किया था कि एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का रिजल्ट जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी अब अध्यक्ष से मिलकर जानना चाहते हैं कि आश्वासन के बावजूद रिजल्ट क्यों नहीं जारी किया गया? एलटी ग्रेड शिक्षक के दस हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए तकरीबन चार लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
परीक्षा के आयोजन को 14 माह बीत चुके हैं और रिजल्ट जारी नहीं किया गया। पेपर लीक मामले में अभ्यर्थियों का क्या दोष? अब तक कुछ भी साबित नहीं हुआ है। अभ्यर्थियों ने तो नौकरी के लिए ईमानदारी से परीक्षा दी थी और अब एक साल से भटक रहे हैं। जिन विषयों का रिजल्ट जारी किया जा चुके है, उनमें चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की सत्यापन प्रक्रिया भी स्थगित कर दी गई। अपनी योग्यता से चयनित अभ्यर्थियों को भी भटकना पड़ रहा है। ऐसे ही तमाम मुद्दों को लेकर अभ्यर्थियों ने नौ अक्तूबर को अध्यक्ष से मिलने की तैयारी की है।