फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tharwai incident: In the shop of the dacoits there was loot along with the magician.

थरवई कांड : डकैतों की खोजबीन में एसओजी के साथ एसटीएफ भी लगाई गई

Sat, 12 Aug 2023 02:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 12 Aug 2023 02:51 PM IST
सार

थरवई डकैती कांड के आरोपियों के बारे में शंकरगढ़ में पकड़े गए बदमाशों से महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। नैनी में घुमंतू गिरोह की जो महिलाएं पकड़ी गईं हैं, उनसे पता चला है कि शाहजहांपुर से आए विभिन्न गिरोहों के लिए वे रेकी करती हैं।

विज्ञापन
Tharwai incident: In the shop of the dacoits there was loot along with the magician.
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थरवई डकैती कांड और गैंगरेप के मामले में एसओजी के साथ ही एसटीएफ को भी लगाया गया है। डकैतों की खोजबीन में तीन टीमें शाहजहांपुर, सहारनपुर और हाथरस भेजी गईं हैं। जिले में दूरदराज के स्टेशनों के आसपास भी खोजबीन की जा रही है। पुलिस ने शुक्रवार को जिले भर में घुमंतुओं से छानबीन की।

विज्ञापन

थरवई डकैती कांड के आरोपियों के बारे में शंकरगढ़ में पकड़े गए बदमाशों से महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। नैनी में घुमंतू गिरोह की जो महिलाएं पकड़ी गईं हैं, उनसे पता चला है कि शाहजहांपुर से आए विभिन्न गिरोहों के लिए वे रेकी करती हैं। उन्होंने थरवई में भी रेकी की थी। हालांकि, हेतापट्टी में हुई घटना उनकी संलिप्तता के बारे में अभी पुलिस कुछ नहीं बता रही है। बदमाशों से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने जिले में ही सक्रियता बढ़ा दी है।

विज्ञापन


जिले के थाना क्षेत्रों में पुलिस ने घुमंतुओं से पूछताछ कर उनके पैत्रिक पते ठिकाने नोट किए। वे कितने लोगों के साथ आए हैं, वे कहां है। पुलिस को तमाम मोबाइल नंबर भी मिले हैं। सबकी छानबीन की जा रही है। इस मामले में पुलिस के साथ ही एसओजी को भी लगाया गया है। शहर, गंगापार और यमुनापार तीनों जगहों की एसओजी डकैतों की तलाश में लगी है। एसटीएफ को भी लगाया गया है। कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर और जौनपुर जिलों में भी पुलिस को घुमंतुओं के बारे में अलर्ट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक की जांच से पता चला है कि हेतापट्टी में डकैती डालने वाले गिरोह में महिलाएं भी हैं। छोटे छोटे बच्चों के साथ महिलाओं को देखकर किसी को शक नहीं होता। इस कारण इस बार पुलिस घुमंतू गिरोहों की महिलाओं पर भी नजर रखे है।

थरवई डकैती में बढ़ाई जाएगी दुष्कर्म की धारा

हेतापट्टी गांव में चौकीदार की हत्या के बाद डकैतों ने एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़ित लड़की का मेडिकल कराया गया है। कई जांचें हुई हैं। शुक्रवार को भी उन जांचों की रिपोर्ट नहीं आई। थरवई पुलिस ने कहा कि किशोरी के बयान के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed