{"_id":"64068b1c29a1309e5ed73c8750942955","slug":"tgt-test-copy-of-the-electronic-device-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीजीटी परीक्षा में इलेक्ट्रानिक डिवाइस से नकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीजीटी परीक्षा में इलेक्ट्रानिक डिवाइस से नकल
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sun, 08 Feb 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से टीजीटी अंतिम चरण की परीक्षा में रविवार को 85 फीसदी से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए। अंतिम चरण की परीक्षा में शहर के विद्यावती दरबारी बालिक इंटर कॉलेज में एक अभ्यर्थी मनोज कुमार यादव इलेक्ट्रानिक डिवाइस के साथ नकल करते पकड़ा गया। चयन बोर्ड ने केन्द्र व्यवस्थापक से परीक्षार्थी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाने को कहा है। साथ ही परीक्षार्थी को चयन बोर्ड परीक्षा से डिबार कर दिया गया है। इसी प्रकार शहर के डीपी गर्ल्स इंटर कॉलेज में दो परीक्षार्थी कार्बन कॉपी लेकर चले गए।
टीजीटी अंतिम चरण की परीक्षा प्रदेश के 11 मंडल मुख्यालयों पर हुई। परीक्षा में पहली पाली में पंजीकृत 76704 अभ्यर्थियों में से 65198 परीक्षा में शामिल हुए, इस प्रकार 11506 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में कुल 79372 परीक्षार्थियों में 67466 उपस्थित रहे, इस प्रकार 11906 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। रविवार को हुई परीक्षा में सबसे अधिक 68379 परीक्षार्थी टीजीटी कला में रहे जबकि टीजीटी संस्कृत 31443 एवं टीजीटी विज्ञान में 30422 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
चयन बोर्ड की ओर से अंतिम चरण में पहली पाली में टीजीटी कला, कृषि, संगीत वादन की परीक्षा हुई। इसमें सबसे अधिक अभ्यर्थी टीजीटी कला में रहे कला की परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा में इंडियन आर्ट से कम जबकि वेस्टर्न आर्ट से अधिक प्रश्न पूछे गए। परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों ने बताया कि सवाल सरल परंतु उलझाने वाले थे। दूसरी पाली में हुई टीजीटी विज्ञान, वाणिज्य एवं संस्कृत की परीक्षा में सबसे अधिक 31443 परीक्षार्थी संस्कृत में रहे। संस्कृत की परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों ने बताया कि व्याकरण से अधिक प्रश्न पूछे गए जबकि साहित्य एवं अन्य भागों से सही अनुपात में प्रश्न पूछे गए। परीक्षार्थियों ने बताया कि सवाल आसान परंतु घुमावदार रहे। अधिकांश परीक्षार्थी 115 से अधिक प्रश्न हल करने में सफल रहे। विज्ञान और वाणिज्य की परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को औसत दर्जे का बताया।
विज्ञापन
चयन बोर्ड परीक्षा में इलेक्ट्रानिक डिवाइस से नकल करते समय पहली पाली में 10.40 पर नकल करते पकड़े गए परीक्षार्थी मनोज कुमार यादव की सूचना विद्यावती दरबारी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने शाम चार बजे के बाद दी। सूचना मिलने के बाद चयन बोर्ड सचिव ने केन्द्र व्यवस्थापक से परीक्षार्थी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाने का आदेश दिया। इसके साथ डीपी गर्ल्स इंटर कॉलेज में भी दो परीक्षार्थी ओएमआर की कार्बन कॉपी लेकर चले गए।