फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   TGT-PGT recruitment protest ends; several students taken into custody

प्रयागराज : टीजीटी-पीजीटी भर्ती धरना खत्म, कई छात्र हिरासत में लिए गए

Fri, 30 Oct 2026 01:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 Oct 2026 01:21 PM IST
सार

टीजीटी-पीजीटी भर्ती में पुरानी नियमावली के अनुसार एक अवसर दिए जाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया है। शिक्षा निदेशालय और एकलव्य चौराहे पर अब कोई भी छात्र धरने पर नहीं है। पुलिस की कार्रवाई के बाद दोनों स्थानों से छात्रों को हटा दिया गया है।

विज्ञापन
TGT-PGT recruitment protest ends; several students taken into custody
एकलव्य चौराहे के पास सड़क पर सांकेतिक कफन ओढ़कर लेट गए प्रदर्शनकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

टीजीटी-पीजीटी भर्ती में पुरानी नियमावली के अनुसार एक अवसर दिए जाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया है। शिक्षा निदेशालय और एकलव्य चौराहे पर अब कोई भी छात्र धरने पर नहीं है। पुलिस की कार्रवाई के बाद दोनों स्थानों से छात्रों को हटा दिया गया है।

विज्ञापन






प्रतियोगी छात्र जब एकलव्य चौराहे पर प्रदर्शन करने गए तो प्रशासन ने शिक्षा निदेशालय का मुख्य द्वार बंद कर दिया। इसके बाद परिसर में लौटे छात्रों को पुलिस ने निदेशालय में नहीं घुसने दिया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे आशुतोष पांडेय समेत कई छात्रों को हिरासत में ले लिया गया। हालांकि, छात्रों ने आधिकारिक तौर पर धरना खत्म करने की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन


इससे पहले बृहस्पतिवार को एक प्रतियोगी छात्र रामू की तबीयत खराब हो गई थी, जिसे एंबुलेंस से तेज बहादुर सप्रू अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद छात्रों का आक्रोश बढ़ गया और वे शिक्षा निदेशालय से निकलकर एकलव्य चौराहे पर आ गए। वहां छात्रों ने सड़क पर लेटकर प्रदर्शन किया और चक्काजाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में पुलिस ने निदेशालय परिसर में घुसने से रोका

रात में अभ्यर्थी वापस निदेशालय गए, लेकिन वहां तैनात पुलिस ने उन्हें भीतर जाने से रोक दिया। प्रशासन ने निदेशालय का मुख्य द्वार बंद कर उस पर ताला लगा दिया था। प्रशासन ने धारा 163 लागू होने का हवाला देते हुए धरना समाप्त करने को कहा और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। छात्रों ने सड़क खाली करने के बदले निदेशालय में दोबारा बैठने देने का प्रस्ताव रखा, ताकि उनकी मांगें अधिकारियों तक पहुंच सकें। छात्रों का आरोप है कि परिसर में प्रवेश करने के बाद पुलिस ने उन्हें बसों में बैठाकर हिरासत में ले लिया।

Trending Videos

इससे पहले, आंदोलन का नेतृत्व कर रहे आशुतोष पांडेय ने बताया कि बुधवार देर रात जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त वार्ता के लिए पहुंचे थे। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात कराने की बात कही थी। हालांकि, छात्रों को कोई ठोस आश्वासन या स्पष्ट समय सीमा नहीं मिली है। आंदोलनरत छात्रों की एकमात्र मांग टीजीटी-पीजीटी भर्ती में पुरानी नियमावली के अनुसार एक अवसर दिया जाना है। वे चाहते हैं कि सरकार उनके भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर स्पष्ट निर्णय ले।

सपा एमएलसी का समर्थन

इलाहाबाद झांसी से नवनिर्वाचित सपा एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव छात्रों के समर्थन में शिक्षा निदेशालय पहुंचे। उन्होंने कुछ देर तक छात्रों के साथ धरने पर भी बैठे रहे। डॉ. यादव ने कहा कि सरकार छात्रों के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि वादा करने के बाद भी छात्रों को मौका नहीं दिया गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी छात्रों के साथ खड़ी है और इस मामले को सरकार के समक्ष रखा जाएगा।

धरना-प्रदर्शन के दौरान पांच से छह छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। धरना-प्रदर्शन समाप्त हो गया है और हिरासत में लिए गए छात्रों को छोड़ दिया गया है। - सागर जैन, डीसीपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed