फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   TGT exam today at 177 centers in the state

प्रदेश में 177 केन्द्रों पर आज टीजीटी परीक्षा

Sat, 24 Jan 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 24 Jan 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से रविवार को होने वाली टीजीटी परीक्षा प्रदेश के 11 मंडल मुख्यालयों में 177 केन्द्रों पर होगी। चयन बोर्ड की ओर से परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से पूरी कराने के लिए सभी केन्द्रों पर पर्यवेक्षक की तैनाती के साथ मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी दी गई है। 25 जनवरी को पहले चरण की दो पालियों में होने वाली परीक्षा में कुल एक लाख 86 हजार एक सौ आठ परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


चयन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. परशुराम पाल ने बताया कि परीक्षा के लिए चयन बोर्ड के सदस्यों को मंडलवार केन्द्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हर केन्द्र पर मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। पहली पाली में 10 बजे से हिन्दी, उर्दू, सिलाई एवं शारीरिक शिक्षा तथा दूसरी पाली में दो बजे से अंग्रेजी, गृह विज्ञान, संगीत गायन, कताई-बुनाई की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

चयन बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि सबसे अधिक परीक्षार्थी 32528 इलाहाबाद मंडल में हैं। आगरा में 16217, बरेली में 9475, फैजाबाद में 13066, गोरखपुर में 14565, झांसी में 4795, कानपुर में 16916, लखनऊ 19113, मेरठ 23266, मुरादाबाद 10787, वाराणसी 25377 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से रविवार को होने वाली टीजीटी परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की जिम्मेदारी जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) की होगी। परीक्षा में बाहरी लोगों की ड्यूटी पर पूरी तरह से रोक लगाने के बाद निगरानी के लिए पर्यवेक्षक और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की टीजीटी परीक्षा इलाहाबाद जिले के 39 केन्द्रों पर होगी। इलाहाबाद में पहली और दूसरी पाली में मिलाकर कुल 32 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। दूसरी पाली में कुल 21 केन्द्रों पर परीक्षा होगी।


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की टीजीटी परीक्षा में फार्म भरने का दावा करने वाले 40 अभ्यर्थियों को चयन बोर्ड ने हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रोविजनल प्रवेश पत्र जारी कर दिया। चयन बोर्ड के सचिव जितेन्द्र कुमार ने बताया कि इन अभ्यर्थियों के दावे का सत्यापन परीक्षा के बाद डाक विभाग एवं बैंक से भुगतान का रिकार्ड मिलाने के बाद किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किया गया उसमें एक को झांसी केन्द्र शेष को इलाहाबाद केन्द्र आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed