{"_id":"107fc378645eadd96a870da22fc79d59","slug":"tgt-course-of-art-out-of-55-questions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीजीटी कला के 55 प्रश्न कोर्स से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीजीटी कला के 55 प्रश्न कोर्स से बाहर
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Fri, 20 Feb 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की टीजीटी कला की परीक्षा में लगभग 55 प्रश्न कोर्स से बाहर से पूछे जाने से नाराज अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को सचिव का घेराव कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। छात्रों की बात सुनने के बाद सचिव ने कहा कि छात्रों की आपत्तियों को विशेषज्ञ के पास भेजा जा रहा है।
उनसे जो रिपोर्ट मिलेगी चयन बोर्ड उसी के अनुरूप कार्रवाई करेगा। परीक्षार्थियों का कहना है कि चयन बोर्ड परीक्षा में पारदर्शिता और शुचिता का दावा तो करता है परंतु प्रश्नपत्र ही गलत देकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। अभ्यर्थियों का कहना है कि चार वर्ष बाद परीक्षा हुई है, इसके बाद भी गलत सवाल पूछकर बोर्ड ने मजाक किया है। इन अभ्यर्थियों ने आगे की रणनीति तय करने के लिए 22 फरवरी को आजाद पार्क में प्रतियोगियों की बैठक बुलाई है।