फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   TET paper leak case: : Fake admit card was made in the cyber cafe of Prayagraj

टीईटी पेपर लीक मामला: : प्रयागराज के साइबर कैफे में बनता था जाली एडमिट कार्ड

Wed, 01 Dec 2021 12:37 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 Dec 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
TET paper leak case: : Fake admit card was made in the cyber cafe of Prayagraj
exam ( symbolic) - फोटो : अमर उजाला
टीईटी पेपर लीक प्रकरण मामले की जांच के दौरान एक बड़ा खुलासा हुआ है। इसके मुताबिक, सॉल्वर व पेपर लीक गिरोह के लिए जाली एडमिट कार्ड बनाने का काम शहर के अल्लापुर स्थित साइबर कैफे में होता था। यहां न सिर्फ एडमिट कार्ड बल्कि नकली आधार कार्ड भी बनाया जाता था। फोटो मिक्सिंग से बने इन दस्तावेजों के जरिए ही यह गिरोह परीक्षा में फर्जीवाड़ा करता था। फिलहाल पुलिस कैफे संचालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन



टीईटी परीक्षा के दौरान जिले में पेपर लीक व सॉल्वर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ था। नैनी, झूंसी, जार्जटाउन व धूमनगंज में कुल 18 लोग गिरफ्तार किए गए थे। जबकि  गिरोह के कई सदस्य अभी फरार हैं। जार्जटाउन में कुल पांच लोग पकड़े गए थे जिनमें चतुर्भुज सिंह, संजय सिंह उर्फ मलिक, अजय कुमार, सुनील कुमार सिंह और ब्रह्मशंकर सिंह शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि जांच पड़ताल और पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
विज्ञापन



सरगना चतुर्भुज ने पूछताछ में अफसरों को बताया कि उसका गिरोह जाली एडमिट कार्ड व आधार कार्ड के जरिए सॉल्वरों को परीक्षा में बैठाता था। खास बात यह है कि जाली एडमिट कार्ड व आधार कार्ड अल्लापुर स्थित साइबर कैफे में बनते थे। इसका संचालक माली चौराहा निवासी मोनू उर्फ मन्नू है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वह अभ्यर्थियों और सॉल्वर के फोटो मिक्स कर जाली आधार व एडमिट कार्ड तैयार करता था। इसके एवज में उसे प्रति एडमिट कार्ड व आधार कार्ड एक हजार रुपये दिए जाते थे। यह जानकारी मिलने के बाद जार्जटाउन पुलिस साइबर कैफे संचालक की तलाश में जुट गई है। टीम ने उसके अल्लापुर स्थित घर पर भी दबिश दी लेकिन वह गायब मिला। परिजन भी उसके बारे में कुछ बता नहीं पाए।


एक लाख में डील, 50 हजार सॉल्वर को
सूत्रों के मुताबिक, जार्जटाउन में पकड़े गए सॉल्वर गिरोह के सदस्यों ने बताया है कि वह अभ्यर्थियों से एक लाख में सॉल्वर बैठाने की डील करते थे। इसमें 50 हजार रुपये सॉल्वर को दिए जाते थे, जिसमें से 10 रुपये एडवांस में ही दे देते थे। शेष रकम परीक्षा पास होने के बाद दी जाती थी। बाकी की रकम सरगना चतुर्भुज और उसका सहयोगी सुनील रख लेता था।


सोनू की तलाश में जौनपुर जाएगी टीम
प्रयागराज। धूमनगंज में सॉल्वर गिरोह के भंडाफोड़ के बाद फरार चल रहे सरगना सोनू को पकड़ने के लिए जल्द ही एक टीम जौनपुर भेजी जाएगी। धूमनगंज पुलिस का कहना है कि सोनू, उसके सहयोगी सर्वजीत वर्मा और पहली पाली की परीक्षा दे चुके बिट्टू कुमार उर्फ बच्चू प्रसाद की तलाश की जा रही है।


गैंग का सरगना सोनू है जिसके बाद उसके सलोरी स्थित ठिकाने पर दबिश दी गई लेकिन वह नहीं मिला। अब जल्द ही जौनपुर के चंदवक स्थित उसके पैतृक गांव में टीम भेजी जाएगी। सर्वजीत का पता अभी नहीं मिल सका है जबकि बिट्टू नालंदा, बिहार का रहने वाला है। सोनू के पकड़े जाने के बाद ही उनके बारे में भी जानकारी मिल पाएगी।


दोनों पालियों के लिए अलग सॉल्वरों की थी व्यवस्था
पुलिस का कहना है कि धूमनगंज केझलवा स्थित सरोज गर्ल्स विद्यालय में टीईटी के दौरान पकड़े गए अभ्यर्थी ललित कुमार निवासी पंवार जौनपुर से पूछताछ में अहम खुलासे हुए हैं। एक खास बात यह है कि सरगना सोनू ने उसकी जगह परीक्षा में बैठने के लिए दो सॉल्वरों का इंतजाम किया था। इन्हें अलग-अलग पालियों में परीक्षा देनी थी।



इनमें से एक बिट्टू था और दूसरा मौके से गिरफ्तार रंजय कुमार निवासी नालंदा बिहार शामिल है। बिटटू पहली पाली की परीक्षा में शामिल होकर मौकेसे जा भी चुका था। हालांकि  पेपर रद्द होने से आरोपी अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाए और इसी दौरान एसटीएफ ने उन्हें दबोच लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed