फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Terrorists caught in Lucknow are also connected to Prayagraj

लखनऊ में पकड़े गए आतंकवादियों के प्रयागराज से भी जुड़े हैं तार

Thu, 15 Jul 2021 11:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 15 Jul 2021 11:48 PM IST
सार

  • जिले के इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्रों के भी संपर्क में होने की चर्चा, पुष्टि नहीं

विज्ञापन
Terrorists caught in Lucknow are also connected to Prayagraj
आतंकवादी

विस्तार

लखनऊ में गिरफ्तार गजवा-तुल-हिंद के दो आतंकी मुशीर और मिनहाज के तार प्रयागराज से भी जुड़ने की चर्चा है। कहा जा रहा है कि दोनों से पूछताछ मेें यह बात सामने आई है उनके संपर्क में कुछ छात्र भी थे जिनमें से दो जिले में स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के हैं। फिलहाल उन छात्रों का कोई पता नहीं चल सका है। हालांकि पुलिस अफसर ऐसी किसी जानकारी से इंकार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


चर्चाओं को सच मानें तो एटीएस की एक टीम ने बुधवार को शहर आकर इस मामले में जांच पड़ताल भी की। हालांकि कॉलेज प्रशासन छात्रों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका। उनके नंबर भी बंद हैं। दरअसल लखनऊ में पकड़े गए दोनों आतंकियों से पूछताछ में यह बात भी सामने आई थी कि उनके संपर्क में पढ़े लिखे व प्रोफेशनल्स भी हैं। इनमें तकनीकी संस्थानों के कुछ छात्र भी शामिल हैं।
विज्ञापन


जिसके बाद कानपुर व प्रयागराज स्थित दो इंजीनियरिंग कॉलेज के कुल आठ छात्रों के नाम सामने आए थे। यह भी कहा जा रहा है कि यह छात्र आतंकी संगठनों के लिए स्लीपर सेल के तौर पर काम करते हैं और तकनीकी रूप से दक्ष होने के कारण तकनीक का सहारा लेकर आतंकी संगठनों की मंशा में उनका साथ देते हैं। हालांकि जिले के पुलिस अफसर इस मामले में कोई भी जानकारी होने से इंकार कर रहे हैं। डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed