फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Terrorist module: Mastermind Humaid was in direct contact with ISI

आतंकी माड्यूल : आईएसआई के सीधे संपर्क में था मास्टरमाइंड हुमैद

Fri, 17 Sep 2021 06:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Sep 2021 06:29 PM IST
सार

प्रयागराज में एटीएस के द्वारा करेली में आईएसआई माड्यूल का भंडाफोड़ करने के बाद पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। बताया जाता है कि हुमैद ने करेली के जीशान संग अपने भतीजे ओसामा को भी पाक भेजकर ट्रेनिंग कराई थी।

विज्ञापन
Terrorist module: Mastermind Humaid was in direct contact with ISI
Prayagraj News : Terrorist - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

आतंकी मॉड्यूल के भंडाफोड़ मामले में जांच एजेंसियों को एक अहम जानकारियां मिली हैं। पता चला है कि आातंकी मॉड्यूल का मास्टरमाइंड प्रयागराज का रहने वाला हुमैद उर रहमान पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के सीधे संपर्क में था। अब तक कि जांच में लगभग साफ हो गया है कि उसने ही दिल्ली में रहने वाले अपने भतीजे ओसाम उर्फ शामी और करेली के जीशान कमर को मस्कट भेजकर आईएसआई एजेंटों से मिलवाया। जिसके बाद उन्हें पाकिस्तान ले जाकर ट्रेनिंग दी गई।

विज्ञापन


हुमैद उर रहमान करेली के वासिहाबाद में मदरसा चलाने वाले मुफ्ती सैफुर्ररहमान का भाई है। मुफ्ती के छह भाइयों में वह तीसरे नंबर पर है। उसके एक भाई ओसैदुर्ररहमान दिल्ली में रहते हैं और उनका ही बेटा ओसामा दो दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। हुमैद खजूर का व्यापार करता है और उसने ही अपने व्यापार में जीशान और लखनऊ के आमिर जावेद को भी जोड़ लिया था।
विज्ञापन


जांच एजेंसियों की पड़ताल में सामने आया है कि हुमैद ने ही जीशान और अपने भतीजे ओसामा को पाकिस्तान भेजकर उनकी ट्रेनिंग कराई। वह आईएसआई के सीधे संपर्क में था। उसने ओसाम व जीशान को पहले ओमान के मस्कट भेजा। वहां आईएसआई के खुफिया एजेंट उनसे मिले। इसके बाद एजेंट ही दोनों को समुद्र के रास्ते से ग्वादर पोर्ट पर ले गए और इसके बाद उन्हें विस्फोटक और बम बनाने की ट्रेनिंग दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी पत्नी के घर पहुंची थी एटीएस
दो दिन पहले छापेमारी के दौरान हुमैद को तलाशते हुए ही एटीएस तिरंगा चौराहे पर रहने वाली उसकी दूसरी बीवी के घर पहुंची थी। इससे पहले भाई और मदरसा संचालक मुफ्ती सैफुर्ररहमान के घर पर भी पहुंचकर उनसे घंटों हुमैद के बारे में ही पूछताछ की जाती रही थी। यहीं से एटीएस को जीशान के बारे में पता चला और इसके बाद उसने उसे गिरफ्तार कर लिया था। 

आमिर को लेकर एटीएस पहुंची थी जीशान के घर
इस बात की भी चर्चा है कि हुमैद की तलाश के दौरान ही मिले इनपुट पर एटीएस ने जीशान को उसके घर से गिरफ्तार किया। इस दौरान टीम आमिर को भी साथ लेकर पहुंची थी। एटीएस ने गाड़ी में बैठे आमिर की ओर इशारा करके ही जीशान से पूछा था कि  वह उसे पहचानता है या नहीं। जैसे ही उसने हां में जवाब दिया, उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद दोनों की निशानदेही पर ही नैनी के डांडी पहुंचकर विस्फोटक बरामद किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed