फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tension after the death of a young man injured in the attack of neighbors, the incident happened on

Prayagraj : पड़ोसियों के हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद तनाव, दिवाली के दिन हुई थी घटना

Mon, 07 Nov 2022 10:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Nov 2022 10:11 PM IST
सार

लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि घटना के बाद जिस तरह से कार्रवाई की जानी चाहिए थी, पुलिस ने नहीं की। आरोपिंयों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से उनके खिलाफ मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन
Tension after the death of a young man injured in the attack of neighbors, the incident happened on
Prayagraj News : कीडगंज में युवक की मौत के बाद तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कीडगंज में दिवाली की रात पड़ोसियों के हमले में घायल रितेश साहू(30) की एसआरएन में सोमवार को मौत के बाद हंगामा हो गया। आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों का घर घेर लिया। सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची तब मामला शांत हुआ। परिजनों ने पुलिस पर भी आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन



बैरहना में रहने वाला रितेश डीजे लाइट का काम करता था। मधवापुर डॉट पुल से बैरहना चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग पर ही उसका घर स्थित है। परिजनेां का आरोप है कि 24 अक्तूबर यानी दिवाली की रात घर के बाहर खड़ी गाड़ियां हटाने को कहने पर पड़ोसियों ने उस पर हमला कर दिया था। 
विज्ञापन



इसमें उसे गंभीर चोर्टें आई थीं। निजी अस्पताल से उसे रेफर कर दिया गया था जिसके बाद उसे एसआरएन में भर्ती कराया गया था। आरोप लगाया कि हमले में उसकी आंतें गंभीर रूप से चोटिल हुई थीं। सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो परिजनों ने विरोध कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Tension after the death of a young man injured in the attack of neighbors, the incident happened on
Prayagraj News : कीडगंज में युवक की मौत के बाद तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।

बहन रीना साहू ने आरोप लगाया कि उसके भाई पर कई लोगों ने मिलकर हमला किया था। इसमें उसे गंभीर चोट आई थी। शिकायत के बावजूद पुलिस ने मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की और कुछ देर बाद उन्हें थाने से छोड़ दिया। उधर रितेश की मौत की सूचना मिली तो घर पर मौजूद परिजन भी आक्रोशित हो उठे। उन्होंने आरोपी पड़ोसी का घर घेर लिया। तब तक बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो चुके थे। सूचना पर कीडगंज पुलिस पहुंची और किसी तरह घरवालों को शांत कराया। 

Tension after the death of a young man injured in the attack of neighbors, the incident happened on
Prayagraj News : कीडगंज में युवक की मौत के बाद तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।

मौके पर तनाव को देखते हुए अतरसुइया, मुट्ठीगंज, जार्जटाउन थाने की फोर्स भी बुला ली गई। सीओ बैरहना भी मौके पर आ गए। इस दौरान आरोपी पड़ोसियों ने खुद को घर में बंद कर लिया था। पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें बाहर निकालकर सुरक्षित थाने ले गई। उधर शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हालांकि अंतिम संस्कार नहीं हो सका। परिजनों ने बताया कि खबर पर कई रिश्तेदार शहर आने के लिए चल दिए हैं। उनके आने के बाद मंगलवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सीओ बैरहना संजय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है। पूर्व में ही पड़ोसियों रौनक, नितिन व उनके परिवारवालों के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा संबंधित धाराओं में तरमीम कर कार्रवाई की जाएगी।

तीन दिन बाद दर्ज की थी रिपोर्ट
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने शिकायत के बावजूद उचित कार्रवाई नहीं की। 24 अक्तूबर की रात दो बजे यह घटना हुई। जिसकी शिकायत कुछ देर बाद ही थाने में की गई। लेकिन रिपोर्ट दर्ज करने में ही तीन दिन लगा दिए गए। घटना की एफआईआर 27 अक्तूबर को सुबह 11 बजे दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed