{"_id":"6bf5259da9d66c5afa8037516f640ca4","slug":"tempo-driver-shot-dead-in-front-of-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के सामने टेंपो चालक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के सामने टेंपो चालक की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 10 Jul 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। जार्जटाउन इलाके में बृहस्पतिवार रात लाउदर रोड पर जैन हॉस्पिटल के निकट टेंपो चालक नीरज यादव (35) को उसकी पत्नी के सामने गोली मारकर बाइक सवार बदमाश भाग गए। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही पुलिस अफसर पहुंच गए। पड़ोस में रहने वाले दूसरे टेंपो चालक पर हत्या का आरोप है। पुलिस ने उसके करीबियों को हिरासत में ले लिया।
झूंसी के चमनगंज गांव में रहने वाले जवाहर यादव के दो पुत्रों में नीरज यादव बड़ा था। वह टेंपो चलाकर पत्नी माधुरी और तीन बेटों का गुजारा करता था। चार महीने पहले तक नीरज और उसके पिता समेत पूरा परिवार लाउदर रोड स्थित सागरपेशा कॉलोनी में रहता था। वहां फ्लैट बनाने के लिए बेदखल किए जाने पर परिवार चमनगंज में जाकर बस गया। नीरज के छोटे भाई धीरज ने लाउदर रोड पर जैन हॉस्पिटल के निकट स्कूटर सर्विस सेंटर खोल रखा है। वह रात में दुकान बंदकर घर लौट जाता है। बृहस्पतिवार शाम नीरज अपनी पत्नी माधुरी के साथ जार्जटाउन थाने आया था।
दरअसल, पुलिस ने एक लड़की के अपहरण के आरोप में उसके भांजे शुभम को हिरासत में लिया है। थाने से निकलकर रात करीब आठ बजे नीरज लाउदर रोड पर स्कूटर सर्विस सेंटर पर अपने भाई धीरज से मोटरसाइकिल लेने गया। वह सर्विस सेंटर के पास सड़क किनारे पत्नी माधुरी के साथ खड़ा था तभी तीन बाइक पर आठ नकाबपोश लोग वहां आ गए। उनमें से एक व्यक्ति ने नीरज की दाहिनी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली दूसरी तरफ से पार हो गई। खून से लथपथ नीरज गिरा तो पत्नी माधुरी ने उसे संभाला। गोली मारकर बदमाश बाइक पर भाग गए।
विज्ञापन
गोली चली तो नीरज का भाई धीरज भी भागकर आ गया। वहां भीड़ लग गई। नीरज को पहले निकट के निजी चिकित्सालय ले जाया गया। फिर वहां से स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। इस बीच जार्जटाउन समेत कई थानों की पुलिस के साथ सीओ और एसपी सिटी राजेश यादव पहले घटना स्थल फिर अस्पताल पहुंच गए। नीरज की पत्नी माधुरी और भाई धीरज ने कहा कि गोली सोनू सोनकर ने मारी थी जो घटनास्थल के पास का ही रहने वाला है। वह भी टेंपो चलाता है। पत्नी माधुरी ने बताया कि चार साल पहले नीरज और सोनू के बीच झगड़ा हुआ था। बाद में सुलह भी हुई पर खुन्नस बनी रही।
एसपी सिटी का कहना है कि नीरज को थाने से लाउदर रोड की तरफ आते देखकर कत्ल की प्लानिंग बनी और घटना अंजाम दे दी गई। सोनू सोनकर और उसके साथियों के खिलाफ केस लिखा गया है। सोनू के दो रिश्तेदारों को जार्जटाउन पुलिस ने हिरासत में लिया है। नीरज की हत्या ने उसकी पत्नी माधुरी और मासूम बेटों पांच साल के कृष्णा, तीन साल के गोपाल और साल भर के कन्हैया को बेसहारा कर दिया है।